Published On : Thu, Sep 2nd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन, कूपर हॉस्पिटल ने की पुष्टि

Advertisement

अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है. मुंबई के कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबित, 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है.

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए. अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है.
टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था, इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था. सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी.

Gold Rate
June 05 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,58,600/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges