Published On : Thu, Sep 7th, 2017

सब-इंस्पेक्टर की बेटी को घर से बुला गैंपरेप, हत्या कर बैग में रखी बॉडी, ऐसे खुला राज

Advertisement


मुंबई:
महाराष्ट्र के नागपुर में दो दोस्तों ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की बेटी के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उन्होंने लड़की की लाश को बैग में रख सुनसान जगह पर फेंक दिया था। एक आरोपी लड़की का दोस्त था और पार्टी का बहाना कर उसने उसे घर से बुलाया था। 4 सिंतबर को हुए इस रेप और हत्या के मामले में दोनों आरोपी दोस्तों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता आईटी इंजीनियर थी और विखरोली में काम करती थी, एक आरोपी निखिलेश लड़की का दोस्त था। निखिलेश 4 सितंबर को लड़की से मिलने आया था। उसके साथ कार में उसका दोस्त नीलेश भी था। लड़की को घर से बुलाकर कार में बैठाने के बाद वो अपने तीसरे दोस्त अक्षय के अबंरनाथ स्थित घर में पहुंचे। उन्होंने लड़की से कहा कि वहां एक पार्टी है। यहां जाने के बाद इन्होंने लड़की से रेप किया। रेप की शिकार लड़की ने जब उनसे पुलिस में जाकर शिकायत करने और उनको सबक सिखाने की बात कही तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने उसकी बॉडी को बैग में रखा और कार में रखा और रास्ते में सुनसान जगह पर फेंक दिया।

नीलेश पहुंचा पुलिस के पास
पुलिस ने बताया कि तीनों में से एक नीलेश मकान में नीचे बैठा था और उसे इस पूरी घटना की जानकारी नहीं थी। रास्ते में जब दोनों दोस्तों ने बैग फेंका तो उसने पूरा मामला जानना चाहा। इसके बाद उसे उन्होंने घटना के बारे में बताया। जिसके बाद नीलेश पुलिस के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.