Published On : Wed, Jun 19th, 2019

श्याम कराटे ने समर में कराटे कैंप का किया सफल आयोजन

Advertisement

नागपुर: श्याम कराटे एकडेमी की ओर से परफेक्ट इंग्लिश स्कुल में 17 अप्रैल से लेकर 17 जून तक समर कराटे कैंप का आयोजन किया गया था. यह कैंप श्याम कराटे एकडेमी के संचालक और चीफ इंस्ट्रक्टर सेंसियी श्यामसुंदर वर्मा की अगुवाई में किया गया था.

इस कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ साथ उनके परिजनों को भी काटा, कुमाईट, रोड फाइट्स, ननचक और अन्य मार्शल आर्ट के बारे में जानकारी मिली. इस समर कैंप के पहले बेस्ट स्टूडेंट स्मृतिस्नेहा नंदा रही. दूसरे स्थान पर विपिन श्रीवास्तव रहे, तीसरे स्थान पर ऋषभ घरड़े रहे.

इसके आयोजन के लिए नेशनल शोटोकन कराटे एसोसिएशन के चीफ इंस्ट्रक्टर और संचालक शिहान संजय इंगोले को उचित मार्गदर्शन करने के लिए श्याम कराटे एकडेमी की ओर से धन्यवाद दिया गया है. तो वही परफेक्ट इंग्लिश स्कुल के संचालक और प्रिंसिपल श्याम गलगाटे और शारदा गलगाटे को भी धन्यवाद दिया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.