Published On : Mon, Jun 24th, 2019

श्याम कराटे अकडेमी के विद्यार्थियों ने बेल्ट ग्रेडिएशन में सफलता की हासिल

Advertisement

नागपुर: श्याम कराटे अकडेमी के विद्यार्थियों ने एनएसकेएआई द्वारा आयोजित बेल्ट ग्रेडिएशन में पास होकर सफलता प्राप्त की है. यह आयोजन दादासाहेब धनवटे हाईस्कुल में आयोजित किया गया था. परीक्षा सेंसेई संजय इंगोले और सीनियर परीक्षक के निगरानी में ली गई थी.

इसमें येलो बेल्ट पराश्री दलवी, जिजाई दलवी, निखिल राय, उत्कर्ष अमृतकर, सार्थक चूड़े को दिया गया. ऑरेंज बेल्ट अभिन वानखड़े,चैतन्य बोराडे, स्वर्णिम ठवले, सारंग बासकावरे, हर्षल वानखड़े और विपिन श्रीवास्तव को दिया गया.

ब्लू बेल्ट श्रेयश गजभिये और पर्पल बेल्ट पायल काले को दिया गया. विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता के लिए लिए श्याम कराटे अकडेमी के संचालक श्यामसुंदर वर्मा और सेंसेई रोशनी चव्हाण को श्रेय दिया है. इसमें शुभम इंग्लिश स्कुल के विलास ठवले और परफेक्ट इंग्लिश स्कुल के श्याम गलगाटे का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.