Published On : Sat, Sep 1st, 2018

लंबे समय बाद फिर से टीवी पर वापसी को तैयार हैं श्वेता तिवारी

Advertisement

नई दिल्ली: काफी लंबे समय से टीवी से दूरियां बनाने के बाद ‘कसौटी जिंदगी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री श्वेता तिवारी फिर से टीवी पर वापसी को तैयार हैं. वह जल्द ही राकेश बेदी द्वारा लिखे व निर्देशित किए गए सीरियल से शुरुआत करने वाली हैं. ‘बिग बॉस’ से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने इंड़िया टुडे के साथ बातचीत के दौरान बताया कि बहुत साल पहले जब वह पृथ्वी थियेटर में अपना किरदार निभा रही थीं, तभी डायरेक्टर ने उन्हें देखा और उन्हें ‘कसौटी जिंदगी’ के लिए ऑफर कर दिया. श्वेता ने फिर इसी सीरियल के जरिए अपने करियर की शुरुआत की.

उन्होंने बता, “काफी लंबे समय बाद मैं ‘वी सेपरेटेड’ से टीवी पर लौट रही हूं और ये काफी चुनौतीपूर्ण भूमिका रही. हर अभिनेता की कमजोरियां व कुछ सिमाएं होती हैं, लेकिन हर अभिनेता अपनी गलती नहीं सुधार पाता. ये वही बात है जो राकेश जी ने मुझे सिखाया.” श्वेता ने ये भी कहा कि राकेश के साथ काम करने से एक अभिनेता का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ट होता है और उन्हें प्रभावित करना एक काम है. फेलिसिटी रंगमंच द्वारा प्रस्तुत नाटक आज के कपल की मानसिकता को दर्शाता है, जिनका जीवन अविश्वास के धागों में बुन जाता है. यह एक ऐसे समाज को दिखाता है, जहां बेवफाई या घबराहट का सामना करना पड़ता है जिसके बाद लोग तलाक का सहारा लेते हैं.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सीरियल के बारे में बात करते हुए राकेश जी ने बताया, ‘तलाक हमारे समाज के सबसे गंभीर मुद्दों में से एक है. सीरियल दर्शाता है कि कैसे युवा जोड़े आज प्यार, करुणा और क्षमा की अवधारणा खो चुके हैं और अदालत इस पर 6 महीने का वक्त देती है, लेकिन क्या वे इस पर काम करते हैं? ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब हम ढूंढने निकले हैं. उन्होंने यह भी कहा कि श्वेता और राहुल दोनों के साथ काम करना एक समृद्ध अनुभव था.’

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.