Published On : Fri, Sep 21st, 2018

गणेशोत्सव में छाया श्वेता तिवारी की बेटी का ट्रैडिशनल लुक

Advertisement

श्वेता तिवारी की बेटी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही स्टार बन गई हैं. शानदार लुक्स और स्टाइल की वजह से वे सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर फोटोशूट कराया. जिसमें पलक ने रेड कलर का लहंगा पहना है. तस्वीरों में वे काफी स्टनिंग लग रही हैं.

पलक ने ये तस्वीरें इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं. उन्होंने रेड लहंगे को शिमरी ओरेंज कलर की चोली से मैच किया है. इंडियन अटायर में उनकी खूबसूरती का जवाब नहीं.

पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की संख्या भी लाखों में है.

पलक अपनी मां श्वेता तिवारी की ही तरह बेहद खूबसूरत हैं. पलक का फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं है.

Advertisement

कुछ समय पहले खबर आई कि पलक को कसौटी-2 में प्रेरणा का रोल निभाने के लिए अप्रोच किया गया था. लेकिन जब एकता ने ऐसी खबर को गलत बताया, तो खुद श्वेता तिवारी ने सफाई पेश की.

उन्होंने कहा, ”एकता की तरफ से कभी भी पलक को कसौटी-2 के लिए अप्रोच नहीं किया गया. ये तो बालाजी के लोगों ने किया था. हम बालाजी के किसी शख्स के घर पर थे, जो कि बालाजी में अच्छे प्रोफाइल पर काम करते हैं.”

उन्होंने मुझे कहा, ”अगर हम कसौटी के लिए पलक को कास्ट करना चाहेंगे तो क्या आप पलक को मना पाएंगी? इस पर मैंने कहा, मैं पहले उससे बात करूंगी. घर आने पर जब मैंने पलक से बात की तो उसने मना कर दिया.”

वैसे इससे पहले पलक ‘तारे जमीन पर’ फेम एक्टर दर्शील सफारी के साथ ‘क्विकी’ नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं. लेकिन 12वीं की पढ़ाई के चलते पलक ने मूवी करने से इंकार कर दिया था.

Credit: Aaj Taak

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.