Published On : Mon, Aug 22nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

सुदामा चरित्र के साथ श्रीमद् भागवत को विराम

Advertisement

नागपुर: श्री कृष्णा एक आदर्श व्यक्तित्व के साथ ही एक आदर्श मित्र भी हैं। वे अपने भक्तों व सखाओं के मन की बात बिना बताए ही जान लेते हैं। श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता समाज के लिए एक आदर्श मिसाल है। उक्त आशय के उदगार रवि नगर के अग्रसेन भवन में वृंदावन की भागवत कथाकार माता कीर्ति किशोरी जी ने भागवत कथा के अंतिम दिवस भक्तों से कहे।

आज भागवत कथा में द्वारिका प्रसंग, सुदामा चरित्र का वर्णन माताजी ने किया। अंतिम दिवस पर यजमान पुष्करलाल अग्रवाल परिवार ने पूर्णाहुति में भाग लिया व आरती की।

Gold Rate
Mar 6th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,61,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,68,700/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

माताजी ने कहा कि जैसे ही श्री कृष्ण को यह पता चला कि उनका मित्र सुदामा उनसे मिलने आया है, वह उनका स्वागत करने के लिए दौड़े- दौड़े द्वार पर आ जाते हैं। माताजी ने कथा के बीच में एक से बढ़कर एक श्री कृष्ण मदन मोहन के सुंदर भजन प्रस्तुत किए।जिसे सुन श्रद्धालु झूमने लगे। कथा के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया। जिसका लाभ असंख्य भक्तों ने लिया।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement