Published On : Wed, Jun 21st, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

श्री यशवंत मोहिते बने पीआरएसआई नागपुर चैप्टर के नए अध्यक्ष

Advertisement

श्री यशवंत मोहिते सर्व सम्मति से पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) नागपुर चैप्टर के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

बुधवार 21 जून, 2023 को सदर स्थित बिजली नगर के गेस्ट हाउस में पीआरएसआई की वार्षिक साधारण सभा में महाजेनको के जनसंपर्क अधिकारी श्री यशवंत मोहिते को संस्था का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।उनके नाम का प्रस्ताव निवर्तमान अध्यक्ष श्री एस पी सिंह ने किया, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने ताली बजाकर समर्थन किया। अन्य पदाधिकारियों में सर्वश्री अखिलेश हलवे (महामेट्रो) को उपाध्यक्ष,मनीष सोनी (नागपुर महानगर पालिका एवं नागपुर स्मार्ट सिटी) को सचिव, प्रसन श्रीवास्तव (महावितरण) को संयुक्त सचिव तथा शरद मराठे (मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड) को सर्व सम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रवीण टाके (जिला माहिती अधिकारी),डा मनोज कुमार (वेकोलि), प्रवीण स्थूल (महावितरण),अमित वाजपेई (एएए मीडिया) और निखिल सावरकर (पी आर टाइम्स) चुने गए। संस्था के संरक्षक/सलाहकार का दायित्व हेमराज बागुल (माहिती संचालक), डा मोइज हक, डा नितीन कराले,प्रदीप कुमार मैत्र,शिरीष बोरकर, अनिल गडेकर, एम एम देशमुख और एस पी सिंह निभायेंगे।

उल्लेखनीय है कि जन संपर्क कर्मियों की यह संस्था पिछले ढाई दशकों से नागपुर में सक्रिय है।नियमित विविध गतिविधियों के साथ कोरोना महामारी के दौरान पीआरएसआई की कल्याणकारी पहल के तहत पुलिस कर्मियों और अन्य ज़रूरत मंद लोगों को पहुंचाई गई मदद की खूब सराहना हुई।पिछले वर्षों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पीआरएसआई नागपुर चैप्टर को राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पुरस्कृत और सम्मानित किया गया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.