प्रथम स्थापना दिवस पर किया बच्चों का सत्कार

नागपुर: दादीजी सेवक परिवार की ओर से परिवार के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर में महाप्रसाद का वितरण किया गया. महाप्रसाद का लाभ लगभग एक हजार भक्तों ने उठाया.
सर्वप्रथम श्री राम, जानकी की पूजा कर उन्हें भोग अर्पित किया गया. पश्चात दादीजी के भजनों की प्रस्तुति महिला मंडल ने की. भजनों के उपरांत महाप्रसाद वितरण किया गया.
इस अवसर पर संपूर्ण वर्ष दादी सेवक परिवार को सहयोग प्रदान करने वाले बच्चों भाविन लिलडिया, सुजल लिलडिया, रजत लिलडिया, तुषार अग्रवाल, उमंग जाजोदिया, हर्ष अग्रवाल, निर्मय तुलस्वान, कार्तिक शर्मा, कुशल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, ईशिका अग्रवाल का सत्कार किया गया. साथ ही शरद नेमाणी का उसकी बहादुरी के लिए सत्कार किया गया. सफलतार्थ दादी सेवक परिवार के सभी दादी भक्तों ने अथक प्रयास किया.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews
सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews...
गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews...
इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews




