Published On : Mon, Jul 8th, 2019

उमरेड : खड़े ट्रक से माहालक्ष्मी ट्र्वल्स बस भिड़ी, 4 मरे

Advertisement

उमरेड: रविवार की रात उमरेड रोड पर महालक्ष्मी ट्रैवल्स की यात्री बस खड़े ट्रक से भिड़ जाने के कारण हुई दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए. यह घटना कुही थाना अंतर्गत पांचगांव पुलिस चौकी से आधा किमी दूरी पर हुई.

रात करीब पौने 9 बजे यात्री बस क्रमांक एमएच 49/एटी 6754 उमरेड की तरफ से नागपुर आ रही थी. सड़क के बाजू में ईंधन खत्म हो जाने के कारण ट्रक क्रमांक एमएच 31/ सीवी 7656 खड़ा हुआ था. इस दौरान यात्री बस बहुत वेग से ट्रक में घुस गई.

दुर्घटना में चालक कावरापेठ उमरेड निवासी कार्तिक गोंगल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और राहगीर बचाव के लिए दौड़े. एंबुलेंस बुलाकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और गंभीर जख्मियों को नागपुर मेडिकल के लिए रवाना किया गया. खबर लिखे जाने तक मृतक और अन्य गंभीर घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.