Published On : Fri, Nov 20th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

भक्ति और सेवा की अनूठी मिसाल बना ‘श्री राधाकृष्ण उत्सव मंडल’: अब ‘ड्रॉ सिस्टम’ से तय होती है घर-घर रामायण पाठ की बारी

* 40 साल से घरों में निःशुल्क गूंज रही है रामायण की चौपाइयां, मंडल द्वारा दिव्यांगों और ज़रूरतमंद शालाओं को मिल रही मदद * वर्धमान नगर स्थित डॉ. रवि अग्रवाल के निवास पर हाल ही में संपन्न हुआ 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ, दिसंबर में होगी पूज्य अमृत राम जी महाराज की श्री मद भागवत कथा
Advertisement

Auto Draft

नागपुर: शहर में धार्मिक आस्था और निःस्वार्थ समाज सेवा का संगम बनकर उभरे ‘श्री राधाकृष्ण उत्सव मंडल’ की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब घरों में अखंड रामायण पाठ के आयोजन के लिए पारदर्शी ‘ड्रॉ सिस्टम’ शुरू किया गया है। पिछले चार दशकों से बिना किसी शुल्क के घर-घर जाकर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ करने वाले इस मंडल से जुड़ने के लिए श्रद्धालुओं में इतना उत्साह है कि हर साल सैकड़ों परिवार इसके लिए आवेदन करते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में वर्धमान नगर स्थित डॉ. रवि अग्रवाल के निवास पर भव्य रामायण पाठ संपन्न हुआ।

40 साल पुरानी गौरवशाली परंपरा

मंडल से जुड़े अनिरुद्ध शर्मा बताते हैं कि सामूहिक रामायण पाठ और धर्म प्रचार की यह यात्रा 40 वर्षों से भी पहले शुरू हुई थी। समाज के लोगों का जुड़ाव बढ़ता देख वर्ष 1994 में इसे व्यवस्थित रूप देते हुए ‘श्री राधाकृष्ण उत्सव मंडल’ की नींव रखी गई। आज एक अध्यक्ष, सचिव और समर्पित कार्यकारिणी मंडल की देखरेख में यह कारवां आगे बढ़ रहा है। इस पूरे अभियान को मुख्य रूप से मारवाड़ी समाज के समाजसेवी भक्तगण अपने आपसी सहयोग से चलाते हैं। इसमें वर्धमान नगर के अलावा रामदास पेठ, धर्मपेठ और सिविल लाइन जैसे इलाकों में रहने वाले परिवारों का सबसे अधिक जुड़ाव और सहयोग रहता है।

निःशुल्क आयोजन और ‘ड्रॉ सिस्टम’ की शुरुआत

Advertisement

मंडल का एक ही संकल्प है—प्रभु श्रीराम के आदर्शों को हर घर तक पहुंचाना। यही वजह है कि 24 घंटे तक चलने वाले इस अखंड रामायण पाठ के लिए मेजबान परिवार से एक रुपया भी शुल्क नहीं लिया जाता। खासकर सावन के पवित्र चातुर्मास में अलग-अलग घरों में 12 पाठ और पूरे साल में 15 से17 आयोजन आपसी प्रेम व सहयोग से किए जाते हैं।
‘Shri Radhakrishna Utsav Mandal’ Sets Example in Devotion and Service; ‘Draw System’ Now Decides Home Ramayan Paaths

मंडल की सादगी और आध्यात्मिक माहौल का असर ऐसा है कि अब अपने घर पर रामायण पाठ करवाने की इच्छा रखने वाले परिवारों की संख्या बहुत बढ़ गई है। हर भक्त की भावना का सम्मान करने और सबको बराबर मौका देने के लिए मंडल ने अब एक पारदर्शी ‘ड्रॉ सिस्टम’ (लॉटरी प्रणाली) शुरू किया है। इसमें इच्छुक परिवारों के आवेदन शामिल किए जाते हैं और ड्रॉ के ज़रिए 8 से 10 प्रतिशत की तय अनुसूची के हिसाब से साल भर के आयोजनों का कैलेंडर बनता है। इस अनोखी व्यवस्था ने घर में रामायण पाठ करवाने के अवसर को और भी खास बना दिया है।

श्री राधाकृष्ण उत्सव मंडल केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि हर महीने किसी न किसी मौके पर समाज सेवा के काम भी करता है। मंडल में आने वाले श्रद्धालु अपनी खुशी और श्रद्धा से जो दान देते हैं, उससे ज़रूरतमंद लोगों की मदद कि जाती है:

* दिव्यांगों को नई राह: चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांग (हैंडीकैप) भाई-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्राई-साइकिल भेंट की जाती है।

* शिक्षा में सहयोग: आरएसएस (RSS) द्वारा संचालित ऐसी शालाओं में जहां संसाधनों की भारी कमी है, वहां बच्चों को कॉपियां, किताबें और ज़रूरी शालेय सामग्री वितरित की जाती है।

* हर महीने सेवा प्रकल्प: ज़रूरतमंदों के लिए नियमित रूप से भोजन दान, इलाज के लिए चिकित्सा सहायता और वस्त्र वितरण किया जाता है।

* पर्वों पर सेवा: रामनवमी जैसे पावन अवसरों पर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए कचौड़ी, ताज़ा जूस, फल और अन्य जलपान का निःशुल्क वितरण किया जाता है।

‘Shri Radhakrishna Utsav Mandal’ Sets Example in Devotion and Service; ‘Draw System’ Now Decides Home Ramayan Paaths

वर्धमान नगर में गूंजी रामायण की चौपाइयां

इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हाल ही में वर्धमान नगर स्थित ‘गोवर्धन विला’ (डॉ. रवि अग्रवाल एवं ओ. जे. अग्रवाल व मित्र परिवार के निवास स्थान) पर 24 घंटे का पावन श्रीरामचरितमानस अखंड रामायण पाठ बड़ी श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। मंडल के सभी धार्मिक और सेवा कार्यों में डॉ. रवि अग्रवाल का भी हमेशा बढ़-चढ़कर सहयोग रहता है और उनका यह साथ निरंतर जारी रहता है। पाठ की पूर्णाहुति पर ओ. जे. अग्रवाल एवं मित्र परिवार ने मंडल के सभी पदाधिकारियों व भक्तगणों के प्रति दिल से आभार जताया।

‘Shri Radhakrishna Utsav Mandal’ Sets Example in Devotion and Service; ‘Draw System’ Now Decides Home Ramayan Paaths

दिसंबर में होगी अमृत राम जी महाराज की श्री मद भागवत कथा

मंडल ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं के लिए एक और सुखद जानकारी साझा करते हुए बताया कि भक्ति की इस धारा को आगे बढ़ाते हुए आगामी दिसंबर माह में पूज्य अमृत राम जी महाराज की भव्य भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.