Published On : Mon, Apr 8th, 2019

श्री लोहाणा सेवा मंडल ने धूमधाम से मनाई श्री दरियालाल जयंती

Advertisement

नागपुर: प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुढी पाडवा के अवसर पर श्री लोहाणा सेवा मंडल के तत्वावधान में हिवरी नगर स्थित समाज भवन में श्री दरियालाल जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर श्री लोहाणा समाज के समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे. श्री दरियालाल देव जी का चैत्र सुदी के शुभ अवसर पर अवतरण दिवस मनाया जाता है. कार्यक्रम का आरंभ भगवान श्री दरियालाल के पूजन के साथ किया गया.

पूजन के मुख्य यजमान डा. महेंद्र राजा परिवार थे. संपूर्ण पूजन विधि पं. पद्म महाराज व विवेक महाराज जोशी के आचार्यत्व में संपन्न की गई. ज्ञाति गंगा की आरती राजेश, प्रवीण पोंदा परिवार ने की. श्री जलाराम महिला मंडल व वीरबाई महिला मंडल ने इस अवसर पर सुंदर भजनों की प्रस्तुति कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. पश्चात लोहाणा सेवा मंडल की ओर से महाप्रसाद का आयोजन किया गया. जिसका लाभ उपस्थित श्रद्वालुओं ने लिया.

इस अवसर पर श्री लोहाणा महाजन, श्री लोहाणा महापरिषद विदर्भ मध्य भारत, लोहाणा महिला मंडल, रघुवंशी सोशल ग्रुप, लोहाणा मित्र परिवार, श्री गुजराती समाज, श्री जलाराम सत्संग मंडल व शहर की अनेक गुजराती संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे. जयंती कार्यक्रम की सफलतार्थ लोहाणा सेवा मंडल के पूर्व प्रमुख कार्यकारिणी सदस्यों, सहयोगी सदस्यों, महिला समिति ने अथक प्रयास किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.