Published On : Tue, Dec 7th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

श्री गुरु तेगबहादर शहीदी दिवस 8 दिसंबर बुधवार

Advertisement

नागपुर: जरीपटका स्थित श्री कलगीधर सत्संग मंडल द्वारा 8 दिसंबर 2021 बुधवार को श्री गुरु तेगबहादरजी का 346 वां शहीदी दिवस विविध धार्मिक कार्यक्रमों सहित श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आरंभ दोपहर 2 बजे पांच श्री जपुजी साहिब व श्री सुखमनी साहिब के सामुहिक पाठ के साथ होगा। तत्पश्चात विभिन्न रागियांे द्वारा शब्द कीर्तन, प्रवचन व संयोजक अधि. माधवदास ममतानी श्री गुरु तेगबहादरजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम का समापन आरती, ग्यारह गुरुओं व दसम ग्रंथ में वर्णित आदि शक्ति भवानी माता की स्तुति, अरदास व प्रसाद वितरण के साथ होगा। कार्यक्रम के आरंभ से अंत तक मसालेदार चने का प्रसाद उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा।

अधि. माधवदास ममतानी ने बताया कि धर्म की रक्षा हेतु श्री गुरु तेगबहादरजी ने माह मघर (मार्गशीष) सुदी 5 संवत 1732 दोपहर करीब 1 बजे शहीदी दी। जिसकी समगणित अंग्रेजी तारीख इस वर्ष बुधवार 8 दिसंबर 2021 है।

अतः उन्होंने श्रद्धालुओं से कोविड नियमों का पालन कर गुरु महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लेने की अपील की है। मंडल द्वारा शहीदी दिवस आयोजित करने का यह 52 वां वर्ष है।

Advertisement

By Adv. Madhavdas Mamtani
Shri kalgidhar satsang mandal, Jaripatka, Nagpur-14

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.