Published On : Wed, Aug 10th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

श्री दिगंबर जैन युवक मंडल ने किया मेधावी विद्यार्थियों का स्वागत व सत्कार

Advertisement

नागपुर : श्री दिगंबर जैन युवक मंडल( सैतवाल) एवं महिला शाखा और स्व. गं. भा. गंगाबाई लक्ष्मणराव श्रावणे एजुकेशन ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से 10वीं व 12वीं व उच्च शिक्षित डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों का स्वागत सत्कार का कार्यक्रम
श्री सैतवाल जैन संगठन मंडल, ग्रेट नाग रोड ,महावीर नगर नागपुर मे संपन्न हुआ| इस कार्यक्रम के उदघाटक विजय शहाकार सेवानिवृत्त प्राचार्य गजानन हाई स्कूल, कार्यक्रम के अध्यक्ष विनोद श्रावणे विश्वस्त स्व. ग.भा. गंगाबाई लक्ष्मणराव श्रावणे एजु. ट्रस्ट मुख्य अतिथि विशाल जैन संचालक ब्राईट कंप्यूटर अकैडमी मुख्य वक़्ता अखिल कस्तूरकर संचालक बैंकिंग सोलुशन प्रमुखता से उपस्थित थे .

अतिथियों द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया| विजय शहाकार ने कहा कि कोरोना काल मे शिक्षा प्रणाली में काफी बदलाव आया है , उसी के अनुरूप ऑनलाइन पद्धति में विद्यार्थी भी स्मार्ट हो चुके हैं |कस्तूरकर ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के कई उदाहरण पेश किए एवं उन्हें शुभकामनाएं दी |विशाल और विनोद श्रावणे एवं महिला शाखा की अध्यक्षा प्रतिभाताई नखाते ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की .

Gold Rate
Mar 25,2026 - Time 11.05Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

संस्था के अध्यक्ष विनय सावलकर ने कहा कि शिक्षा ही ऐसा शस्त्र है जिसके द्वारा आप सफल जीवन के साथ आप अपनी इच्छाओं को पूर्ण कर सकते हो, और उन्होंने संस्था के बारे में जानकारी दी| उपस्थित राज्य में अव्वल छात्रा कु. प्रियाशा कापसे ने अपनी सफलता के बारे में जानकारी दी एवं अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया |इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्था श्री पार्श्वप्रभू दिगंबर सैतवाल जैन मंदिर इतवारी, श्री सैतवाल जैन संगठन मंडल महावीर नगर ,जैन सहायता ट्रस्ट ,महावीर यूथ क्लब इतवारी,अ. भा. पुलक जन चेतना मंच नागपुर , अखिल दिगंबर जैन सैतवाल संस्था ,दिगंबर जैन महासमिति एवं सभी संस्थाओं के पदाधिकारी मंदिर कमेटी के ट्रस्टी प्रतिष्ठित समाजसेवी विद्यार्थियों के परिजन भी उपस्थित थे| अतिथियों का परिचय प्रमोद भागवतकर और मायाताई सावलकर , पारितोषिक ज्ञापन नीता भुसारी,भारती उबाळे, संध्या काले ने किया |संचालन कार्यवाह प्रशांत भुसारी एवं आभार प्रदर्शन मीडिया प्रभारी राजेश जैन ने किया| कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला शाखा से जयश्री भुसारी, मनीषा सावलकर, स्मिता श्रावणे , वर्षा महात्मे, मृदुला जैन ,अर्चना शहाकार, वैशाली मानेकर ,मनीषा रोहणे, संध्या काळे, मिनल आगरकर व संस्था के पदाधिकारी धनराज गडेकर, अविनाश शहाकार, अधिवक्ता विकास श्रावणे, संतोष दादा सावळकर, किशोर महात्मे, श्रीकांत धोपाडे, किरण मसाळकर ने परिश्रम किया |

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement