वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के उप प्रबंधक श्री धीरज शरूँगारम ने *सुपर सिंगर* का खिताब जीत कर गौरवान्वित किया।
सीएमडी श्री आर आर मिश्र ने आज टीम वेकोलि के इस सुरीले सदस्य श्री धीरज शरूँगारम को *सुपर सिंगर* का अहम खिताब हासिल करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि श्री धीरज ने हाल ही में दक्षिण भारत के प्रमुख टीवी चैनल स्टार माँ पर ” सुपर सिंगर ” का ख़िताब जीत कर सम्पूर्ण वेकोलि परिवार को गौरवान्वित होने का अवसर दिया।
इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के निर्णायक त्रय श्री शंकर महादेवन, श्री दमन एवं श्री मणि शर्मा ने श्री धीरज की आवाज़ और गायन-शैली की न केवल मुक्त कंठ से प्रशंसा की, बल्कि खड़े होकर इस नवोदित, प्रतिभाशाली कलाकार के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया। मध्य भारत के सुपरिचित कलाकार श्री धीरज ने श्री शंकर महादेवन के संगीत निर्देशन में *जोधा अक़बर* फ़िल्म के तमिल – तेलुगु संस्करण में अपनी आवाज़ का जादू बख़ूबी बिखेर कर वाहवाही लूटी है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death








