
नागपुर: ‘श्याम कुंज’ छोटा आयचित मंदिर, बड़कस चैक, महल में रामबल्लभ गट्टानी परिवार के यजमानत्व में आज मंगलवार 25 दिसंबर से सोमवार 31 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है.
श्रीमद् भागवत का सुंदर सरस वर्णन वृंदावन निवासी भागवतभूषण अशोक शास्त्री महाराज करेंगे. श्रीमद् भागवत प्रवचन के पूर्व सुबह 9 बजे द्वारकाधीश मंदिर, धारस्कर रोड, इतवारी से कथास्थली ‘श्यामकुंज’ बड़कस चैक तक मंगलकलश यात्रा निकलेगी.
बाद में कथाव्यास अशोक शास्त्री महाराज दोपहर 2 बजे से श्री गणेशपूजन, मंगलाचरण व श्रीमद् भागवत महात्म्य पर प्रकाश डालेंगे. इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील मोहन गट्टानी, मनोज गट्टानी व राजकुमार गट्टानी ने श्रद्धालुओं से की है. प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक रखा गया है.
धंतोली से एक ही परिवार के 5 सदस्य रहस्यमय तरीके से लापता...
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews
Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews
कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...




