Published On : Sat, Apr 29th, 2017

श्री भगवान नए वनबल प्रमुख, ए.के. मिश्रा वन्यजीव शाखा प्रमुख

Advertisement

Shri Bhagwan
नागपुर:
राज्य सरकार ने वन विभाग के सबसे उंचे पद प्रधान मुख्य वनसंरक्षक वनबल प्रमुख के तौर पर श्री भगवान को पदोन्नती देकर नियुक्त करने का आदेश शनिवार को जारी किया। वे वर्तमान के वनबल प्रमुख सर्जन भगत के 30 अप्रैल को हो रही सेवानिवृत्ति के बाद पदभाग ग्रहण करेंगे। इसी तरह अन्य दस वनाधिकारियों को पदोन्नती के आदेश दिए गए हैं। रविवार होने के कारण वे कामकाजी दिन सोमवार को ही पदासीन होंगे। हालांकि 30 अप्रैल को ही अधिकारिक रूप में यह पदोन्नती के आदेश लागू कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को सर्जन भगत के कामकाज का आखरी दिन रहा। श्री भगवान को सर्जन भगत ने पुष्पगुच्छ देकर नई जिम्मेदारियों के िलए बधाइयां दीं।

अब वन्यजीव शाखा के प्रधान मुख्यवनसंरक के पद पर ए.के. मिश्रा को नियुक्त किया गया है। प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्रेणी में औषधि वनपस्पति शाखा के मुख्य महाव्यवस्थापक अनुराग चौधरी को सामाजिक वनीकरण विभाग पुणे के प्रधान मुख्य वनसंरक्षक पर पदोन्नती दी गई है। कार्मिक शाखा के प्रधान मुख्य वनसंरक्षक के तौर पर प्रतिनियुक्ति पर अनूप बाधवा को नियुक्त किया गया है। वन विभाग में वनबल प्रमुख के साथ अन्य दस वनाधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। कार्य आयोजना पूर्व के मुख्य वनसंरक्षक एम.एम.न्युली को अपर प्रधान मुख्य संरक्षक की श्रेणी में औषधि वनस्पति शाखा के मुख्य महा व्यवस्थापक बनाया गया है। न्युली के स्थान पर डॉ. एस.एस. श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।

वनसंरक्षक श्रेणी में जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी को एफडीसीएम के प्रादेशिक व्यवस्थापक वैश्विक खाद्य कार्यक्रम व वनीकरण का प्रादेशिक व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। उपवनसंरक्षक अनीता पाटील समेत अन्य तीन अधिकारियों को भी पदोन्नती दी गई है।

Gold Rate
Aug 14 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,32,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate  #nagpurnews

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha #news

त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate #maharashtra

किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges