Published On : Tue, Jan 11th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

श्री अग्रसेन मंडल: सदस्यों द्वारा गैर कानूनी तरीके से वार्षिक सर्वसाधारण सभा ले कर अकाउंट पास करने से मचा बवाल

Advertisement

नागपूर: श्री अग्रसेन मंडल नागपूर आपके अधीन एक पंजीकृत संस्था है। दिनांक 9/12/2021 को श्री अग्रसेन मंडल वार्षिक सर्वसाधारण सभा का नोटिस निकाला गया। जिसे सभी सदस्यों को भेजना जरूरी था जिसे जानबूझकर एक साजिश के तहत सभी सदस्यों को नहीं भेजा गया।

दिनांक 8/1/2022 को मंडल की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला अग्रवाल ने एक जाहिर सूचना जारी कर बताया कि कोरोना महामारी के चलते सरकारी दिशानिर्देशों को देखते हुए वार्षिक सर्वसाधारण सभा को स्थगित कर दिया है। कल अचानक दिनांक 9/1/2022 को श्री अग्रसेन मंडल के मंत्री के हवाले से विज्ञापन दे कर सूचना दी गई कि अब ये सभा Zoom App के जरिये रविवार दिनांक 9/1/2022 को शाम 7 बजे से वर्चुअल मीटिंग ली जाएगी।

इस प्रकार की किसी भी वर्चुअल मीटिंग लेने पहले उसे कार्यकारिणी की सभा में मंजूरी लेने की आवश्यकता थी जिसे नही लिया गया। कुछ कार्यकारिणी सदस्यों ने लिखित रूप से अपनी आपत्ति दर्ज कराई। (पत्र संलग्न) । वर्चुअल मीटिंग श्याम 7.00 बजे गाँधीबाग़ भवन में शुरू की गई । मंडल की अध्यक्ष अनुपस्थिति थी। अतः उपाध्यक्ष के अध्यक्षता में मीटिंग शुरू हुई। सभा शुरू होते ही उपाध्यक्ष ने इस गैरकानूनी सभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। जिसके बाद जबरन उस स्थगित सभा को कुछ सदस्यों द्वारा शुरू कर गैर कानूनी रूप से वर्ष 2015-16, 2016-17, 2017-18, 2018-19, 2019-20, 2020-21सभा मे पास किया गया ।

अकाउंट पास करने से पहले सर्वसाधारण सभा में मौजूद सदस्यों दिखाया जाना जरूरी था परंतु वर्चुअल मीटिंग में ये संभव नहीं था। ये सब इसलिए किया गया ताकी कोई सदस्यों एकाउंट्स पर सवाल न पूछ सके। जो गलत व गैरकानूनी कदम है। अब ये गैरकानूनी रूप से पास किये गए एकाउंट्स आपके कार्यालय में जमा करके मंजूरी लेने की योजना है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.