Published On : Tue, Feb 24th, 2015

नवेगांव बांध : श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ संपन्न

Advertisement


श्री परमानंद महाराज ने दिया प्रवचन

shreemad bhagwat katha nvegao bandh  (2)
नवेगांव बांध (गोंदिया)। यहां के स्थानिय नागरिकों की ओर से श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया था. सात दिवसीय इस ज्ञानयज्ञ में श्रीधाम वृंदावन के आंतर राष्ट्रीय बाल संत श्री परमानंद महाराज ने अपने सुरस वाणी से उपस्थितों को भागवत कथा का रसपान कराया.

यज्ञ के पहले दिन संपुर्ण गांव में ग्राम स्वच्छता अभियान मनाया गया. इसमें स्थानिक शाला महाविद्यालय के छात्र, नागरिक, पदाधिकारी और युवक भी सहभागी हुए थे. प्रथम दिन दुर्गा मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक महाराज की रैली निकली थी. इस दौरांन स्थानिय डा. बाबासाहब आम्बेडकर विद्यालय, श्रीमती बीएडी विद्यालय, श्रीमती संग्रामे विद्यालय और जिप विद्यालय के लेझीम और बैंड पथक सहभागी हुए थे.

shreemad bhagwat katha nvegao bandh  (1)
सात दिवसीय चलने वाले ज्ञानयज्ञ में वामन अवतार, भगवान श्रीकृष्ण जन्म, माखन चोरी और रासप्रसंग, रूक्मिणी और कृष्ण विवाह, सुदामा चरित्र, यज्ञ हवन और प्रसाद वितरण आदि कथा प्रसंग कथन किया गया. उक्त कथा प्रसंग दोपहर और श्याम ऐसे दो सत्र में लिया गया. परमेश्वर के मंगल चरित्र का प्रचार करके सभी नगर वासियों का कल्याण करना और विश्वशांति के भावना का विस्तार करने के उद्देश्य से कथा ज्ञानयज्ञ आयोजित किया गया.

अंतीम दिन महाप्रसाद का आयोजन किया गया था. करीब दस हजार नागरिकों ने महाप्रसाद का लाभ लिया. परमानंद महाराज समेत कथा व्यवस्थापक अयोध्या के रामबालक दासजी और वाद्यवृन्द भी थे. कथा प्रवचन सुनने के लिए सातों दिन दो सत्र में अधिक संख्या में भाविक उपस्थित थे. यज्ञ के आयोजन के लिए मुलचंद गुप्ता, कमलकिशोर जायसवाल, बबलु सिपानी, परेश उजवणे, सत्यनारायण चांडक, नवलकिशोर चांडक, नरेश जायसवाल, रिंकू पटेल, शैलेश जायसवाल, रितेश जायसवाल, संजय भरतिया, संजय उजवणे, जयप्रकाश, नितिन पुगलिया, चंदू मासुरकर, जैकी पटेल आदि ने प्रयास किया.

Advertisement

shreemad bhagwat katha nvegao bandh  (3)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.