Published On : Sat, Feb 7th, 2015

चामोर्शी : श्री श्री कोटिलिंगेश्वर देवस्थान में भव्य महायात्रा उत्सव संपन्न

Advertisement


चामोर्शी (गड़चिरोली)।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भी श्री श्री कोटिलिंगेश्वर देवस्थान समिति की ओर से 3 जनवरी से 5 जनवरी को श्री श्री कोटिलिंगेश्वर भगवान की भव्य महायात्रा उत्सव संपन्न हुई. इस यात्रा कि घटस्थापना गंगापूजन राजगोपालपुर और जामगीरी वासियों की ओर से की गई तथा दहीहांडी और काला फोड़ने का कार्यक्रम गडचिरोली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक डा. देवराव होली के हांथो संपन्न हुआ. इस दौरान जामगिरी, गहुबोडी, रेशिमपुर, राजगोपालपुर, प्रियदर्शनी, नारायणपुर तथा अन्य नागरिकों की ओर से नवनिर्वाचित विधायकों का सत्कार किया गया.

इस दौरान प्रमुख अतिथी एड. संजय ठाकरे, भाजप जिला महामंत्री रामेश्वर सेलुकट, भा.ज.यु.मो. अध्यक्ष स्वप्निल वरगंटे, भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष अशोक पोरेड्डीवार, सरपंच ग्रामपंचायत जामगीरी भैयाजी वाढई, दिलीप चलाख, साईनाथ बुरान्डे, आदि उपस्थित थे. उपस्थितों को एड. संजय ठाकरे, रामेश्वर सेलुकट, स्वप्निल वरगंटे, अशोक पोरेड्डीवार ने मार्गदर्शन किया. वि. डा. देवराव होली ने अपने भाषण में कहां कि, जामगिरी के श्री श्री कोटिलिंगेश्वर देवस्थान के विकास के लिए कटिबद्ध है. इस देवस्थान के विकास के लिए तत्काल प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया.

इस दौरान देवाजी सोनटक्के महाराज, भैयाजी नैताम महाराज, चंदू तलांडे, खुशाल वाढई, बालाजी वाढई, सुखराम बारसागडे, भाऊराव डोर्लिकर, हिरामन ठाकुर, शरद कोवे उपसरपंच, गंगाधर कोथे, आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सरपंच भैयाजी वाढई, प्रास्ताविक भैयाजी नैताम और आभार प्रदर्शन रमेश अधिकारी ने किया.

Kalash & Kawaad Yatraa

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.