Published On : Fri, Feb 6th, 2015

आमगांव : श्री लक्ष्मणराव मानकर पॉलीटेक्निक कॉलेज की कार्यशाला का उद्घाटन

Advertisement

building inauguration2
आमगांव (गोंदिया)। 4 फरवरी को लक्ष्मणराव मानकर गुरूजी के जयंती समारोह के अवसर पर श्री लक्ष्मणराव मानकर पॉलीटेक्निक कॉलेज की कार्यशाला का उद्घाटन सांसद नाना पटोले, सां. अशोक नेते, वि. संजय पुराम, भवभूति शिक्षण संस्था के सचिव केशवराव मानकर, अध्यक्ष सुरेशबाबु असाटी, उपाध्यक्ष प्रमोद कटकवार, संचालक स.रं. अंजनकर, ढे.र. कटरे, रमेश कावले, हरिहर मानकर, उर्मिलाबाई कावले, लक्ष्मीबाई नागपुरे, प्राचार्य हनुवते आदि की उपस्थित में सम्पन्न हुआ.

यह इमारत 22000 स्के फिट की है एवं इसमें सभी प्रकार की कार्यशाला के साथ सेमीनार हॉल और मेकैनिकल, सिव्हील ब्रांच को लगने वाले विविध मशीने, इंजिनियरिंग मेकेनिक्स, कोंक्रीट टेक्नोलॉजी, फ्ल्युड पावर, एअर कंडीशनरिंग 100 टन की युटीएम मशीन, स्पॉट वेल्डिंग मशीन की सुविधाये उपलब्ध है. जिससें छात्रों को स्कील बढ़ाने में लाभ मिलेगा.

building inauguration1
यह कार्यक्रम में नाना पटोले ने रिमोट से उद्घाटन करते हुए कहा कि देश तेजी से बदलाव के ओर जा रहा है और आपका यह काम इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए स्किल प्रदान कर उनमें कार्यक्षमता बढ़ाएगा. अशोक नेते ने इस अवसर पर कहा कि, हर तहसील में पॉलीटेक्निक कॉलेज कि आवश्यकता है जिससे आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को लाभ होगा. अगर सरकार पॉलीटेक्निक विद्यार्थी को इंजिनियरिंग में प्रवेश के लिए अनिवार्य करती है तो विद्यार्थी के स्किल में बदलाव आएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.