Published On : Wed, Feb 12th, 2020

नागरिकों को झटका: 5.8 प्रतिशत बिजली दर बढ़ाने की तैयारी में महावितरण

Advertisement

Mahavitaran logo

नागपुर– जहां एक ओर दिल्ली में 200 यूनिट की बिजली मुफ्त दी जा रही है तो वही देश में सबसे महंगी बिजली से परेशान नागपुर के नागरिकों को बिजली दर का एक और झटका लगनेवाला है. बिजली के छोटे उपभोक्ताओं पर महावितरण बोझ डालने की तैयारी में है. हालांकि अभी प्रस्ताव ही दिया है. परंतु अगर यह प्रस्ताव इसी तरह लागू हो जाता है तो छोटे उपभोक्ताओं पर मार पड़नी तय है. खास बात यह है कि बड़े उपभोक्ताओं पर महावितरण मेहरबान दिख रहा है. स्पष्ट शब्दों में अगर कहें तो प्रस्ताव के मुताबिक 300 यूनिट से कम बिजली इस्तेमाल करनेवाले उपभोक्ताओं पर पांच-आठ फीसदी तक वृद्धि करने का प्रस्ताव है.इससे ज्यादा यूनिट इस्तेमाल करनेवालों के लिए किसी तरह की वृद्धि नहीं की गई है.

विद्युत नियामक आयोग ने मध्यावधि समीक्षा याचिका पर वित्तीय वर्ष 2018-19 आैर 2019-20 का विद्युत दर तय करते समय 20 हजार 651 करोड़ की हानि हुई थी. इसी दौरान दो साल के कार्यकाल में 8 हजार 268 करोड़ की वसूली की अनुमति देकर शेष 12 हजार 382 करोड़ की भविष्य में वसूली करने को मंजूरी दी गई थी. याचिका में कुल 10 साल वसूली का समावेश महावितरण की तरफ से किया गया है. महावितरण ने 2017 से 2024 -25 इस अवधि में संचित राजस्व हानि 60 हजार 313 करोड़ दिखाई है.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हानि भरकर निकालने के लिए महावितरण ने कम बिजली इस्तेमाल करनेवाले उपभोक्ताआें पर लोड डालने की तैयारी की है. महावितरण ने दावा किया है कि यह वृद्धि दर 2020-21 में भले ही 5.80 फीसदी है, लेकिन इसके बाद सामान्यत: तीन फीसदी ही रहेगी. महावितरण से “केवीएच’ के अनुसार बिजली खरीदी की जाती है. लेकिन औद्योगिक, वाणिज्यिक उपभोक्ताआें को रियायत देते समय “केवीएएच’ अनुसार रियायत प्रस्तावित है. इस पर विद्युत क्षेत्र के विशेषज्ञ आर. बी. गोयनका ने आपत्ति जताई है. इसके साथ ही विधायक प्रकाश गजभिए ने भी इस बिजली दर बढ़ाने का विरोध किया है.

घरेलू उपभोक्ता वर्तमान व प्रस्तावित दर (अन्य शुल्क छोड़कर)

Advertisement

यूनिट वर्तमान प्रस्तावित दर (2020-21)
1-100 3.05 पैसे 3.30 पैसे
101-300 6.95 पैसे 7.30 पैसे
301-500 9.90 पैसे 9.90 पैसे
500 से ज्यादा 11.50 पैसे 11.50 पैसे

Advertisement
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi  #vidarbhanews #nagpurnews #nagpur

संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges