Published On : Thu, Apr 9th, 2020

गोंदिया के सभी 8 तहसीलों में भी मिलेगा ‘ शिवभोजन’

Advertisement

(3 माह तक 5 रूपये में थाली)

गोंदिया : कोरोना संकट के दौरान राज्य के प्रत्येक नागरिक को भरपेट भोजन मिल सके इसको लेकर सरकार ने शिवभोजन योजना का विस्तार कर इसे तहसीलस्तर पर शुरू करने का निर्णय लिया है ।

ऐसी जानकारी गोंदिया सूचना अधिकारी कार्यालय की ओर से भेजी गई प्रेस नोट में देते हैं बताया गया है कि इस संदर्भ में 7 अप्रैल मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए हुई मंत्रीमंडल की बैठक में अन्न व आपूर्ति मंत्रालय की तरफ से पेश किए गए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई ।

सरकार ने आगामी ३ माह तक ५ रूपये में शिवथाली भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, इस योजना का लाभ गोंदिया जिले की सभी ८ तहसीलों के नागरिकों को मिलेगा।

Advertisement

अन्न व नागरी आपूर्ति मंत्री छगन भूजबल की ओर से कहा गया है कि, कोरोना की वजह से उत्पन्न हुई परिस्थिति में राज्य का कोई भी गरीब, देहाड़ी मजदूर, किसान, विद्यार्थी भूखा ना रहें इसके लिए शिवभोजन थाली परियोजना का विस्तार तहसील स्तर पर किया गया है।

५ रूपये में अगले ३ महीने तक सुबह ११ बजे से दोपहर ३ बजे के बीच राज्य में १ लाख शिवभोजन थाली उपलब्ध कराने का निर्णय सरकार ने लिया है।
शिवभोजन योजना के विस्तार का क्रियान्वयन तुरंत प्रभावी हो गया है, अब शिवभोजन पैकेट के रूप में भी मिलेगा।

अगले 3 माह तक शहरी इलाके में प्रति थाली 50 रुपए से घटाकर 45 रुपए कर दी गई है और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति थाली 35 से घटाकर अब 30 रूपये मैं सरकार देगी।

शिवभोजन केंद्र संचालकों से अनुरोध करते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान केंद्रित करें।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.