Published On : Tue, Sep 24th, 2019

29 से सहकार नगर में शिवयोग नवरात्रि महोत्सव

Advertisement

नागपुर: शहर के खामला के समीप स्थित सहकार नगर परिसर के गजानन मंदिर में 29 सितंबर से शिवयोग नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया है।

शिवयोग परिवार की ओर से आयोजित इस नवरात्रि महोत्सव के दौरान सुबह 8 बजे से 11.30 बजे तक डा. अवधूत शिवानंदजी के सानिध्य में दुर्गा सप्तशति के साथ ही सामूहिक दिव्य शक्ति साधना का आयोजन किया गया है। मैसूर में

अध्यात्मिक गुरु डा.अवधूत शिवानंदजी के सानिध्य में आयोजित सामूहिक दिव्य शक्ति साधना का सीधा प्रसारण किया जा रहा है जिसमें शिवयोगी साधकों के साथ ही सभी दुर्गा भक्तों को भी शामिल होने का आह्वान शिवयोग परिवार ने किया है। नवरात्रोत्सव के दौरान पूरे नौ दिन 6 अक्टूबर तक यह दिव्य साधना चलेगी।

इस दौरान होम, हवन, गरबा आदि का आयोजन भी किया गया है। हिमालयन सिद्ध डा.अवधूत शिवानंदजी भारतीय सनातन शिवयोग परंपरा के गुरु हैं। उन्होंने ही दुर्गा सप्तशती की बीजमंत्रात्मक साधना का निर्माण किया।

Advertisement

दुर्गा सप्तशती बीज मंत्र में अपार शक्ति है। इसके प्रभाव से हर बाधाएं दूर होती हैं। दोषों से छुटकारा मिलने के साथ ही साधक के जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। डा.अवधूत बाबा शिवानंदजी का कहना है कि गुरु के सानिध्य में की गई साधना ही फलित होती है। बीज मंत्रों के जाप से सभी पाप जलकर खत्म हो जाते हैं। समर्पण भाव से साधना करनी चाहिए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.