Published On : Tue, Feb 17th, 2015

कन्हान : मराठा सेवा संघ कन्हान द्वारा शिवाजी जयंती महोत्सव

Advertisement

 

Shivaji Jayanti

Representational Pic

कन्हान (नागपुर)। मराठा सेवा संघ शाखा कन्हान द्वारा छत्रपती शिवाजी जयंती महोत्सव भव्य रैली निकालकर मनाई जाएगी. शिवाजी की 375 वी जयंती के उपलक्ष पर आंतरराष्ट्रीय किर्ती के जेष्ठ समाजसुधारक सिंधुताई सपकाल का समाज प्रभोधन पर जाहिर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

नाम में ही राजा ऐसे शिवबा का राज्य के कार्य का बोझ माँ जिजाऊ के आशीर्वाद से जनता के पद्धती से चलता था. उसमे से राजकीय, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में जो बदलाव आया वो आज भी उत्कृष्ट है. शहाजी राजे का राजकीय घराना, सामाजिक और जिजाऊ की शिक्षा, संस्कार तथा संत शिरोमणी तुकाराम से ली प्रेरणा से संपूर्ण महाराष्ट्र को शिवराय के माध्यम से शिखर पर पहुंचाया. मराठा सेवा संघ कन्हान गत अनेक वर्षो से समाज में वैचारिक प्रबोधन का काम कर रहा है.

इस वर्ष 19 फरवरी को 9 बजे छत्रपती शिवाजी जयंती महोतस्व में भव्य रैली तुकाराम मंदिर, तुकाराम नगर से शिवराय प्रेरणास्थल, शिवाजी नगर कन्हान निकलेगी. मंगलवार 24 फरवरी 2015 को दोपहर 3 बजे आशापुरा ट्रेडर्स के सामने साल मशीन के समीप तारसा रोड कन्हान में कार्यक्रम का उद्घाटन जिजाऊ वंदना से किया जायेगा. इस दौरान कन्हान शहर के नवनियुक्त नगराध्यक्ष, नगरसेवक तथा विशेष सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्ती का सम्मान किया जायेगा.

दोपहर 4 बजे आंतरराष्ट्रीय किर्ती के जेष्ठ समाजसुधारक शिवमती सिंधुताई सपकाल के समाज प्रबोधन पर जाहिर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया है. शिवप्रेमी समाज बंधू-भगिनियों ने अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का लाभ ले. शिवाजी जयंती महोत्सव की सफलता के लिए प्रभाकर महाजन, शांताराम जलते, प्रशांत भोयर, मोतीराम रहाटे, संदीप कुकडे, सुभाष धुड़स, ताराचंद निम्बालकर, राहुल घोड़मारे, दिवाकर इंगोले, कैलास खेरगडे, मनीष वैद्य, विनोद बांते, प्रमोद बांते, अमित काकड़े, आदि और मराठा सेवा संघ शाखा कन्हान, जिजाऊ बिग्रेड, डा. पंजाबराव देशमुख राष्ट्रीय शिक्षक परिषद, वीर भगतसिंग विद्यार्थी परिषद कन्हान, कन्हान पत्रकार संघ, कन्हान के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रयास कर रहे है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.