Published On : Tue, Jul 7th, 2020

शिवसेना के निलबिंत शहरप्रमुख मंगेश कडव की पत्नी गिरफ्तार

Advertisement

रेलवे में टीसी की नौकरी के नाम पर वसूले 6 लाख रुपए

नागपुर– एक युवक को रेलवे में टीसी की नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपए के फ्रॉड के आरोप में शिवसेना के निलबिंत शहरप्रमुख मंगेश कडव पर सीताबर्डी पुलिस स्टेशन में पांचवा मामला दर्ज किया गया है. मंगेश कडव ने पार्टी फंड के नाम पर करोडो रुपए कमाए है. लाखों रुपए मंगेश ने पत्नी रुचिता और उसके रिश्तेदारों को दिए थे. रुचिता के नाम पर बिक्री किए फ्लैट की रजिस्ट्री भी की थी. सोमवार को क्राइम ब्रांच ने सक्करदरा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में उसकी पत्नी रुचिता को गिरफ्तार किया है.

पुलिस की जानकारी के अनुसार हफ्ते भर पहले शिवसेना से निलबिंत शहर प्रमुख मंगेश कडव पर 25 लाख रुपए लेने का आरोप किया गया था. तभी से कडव चर्चा में आया. सोमवार को एक युवक को रेलवे में टीसी की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 6 लाख रुपए लिए गए थे. इस मामले में पांचवा मामला सीताबर्डी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. तो वही दूसरी ओर सक्करदरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होते ही मंगेश फरार हो गया था. उसकी दो MERCEDES कार और एक HARLEY DAVIDSON बाइक जब्त की गई है.

मंगेश की पत्नी रुचिता छाती में दर्द का बहाना बनाकर सदर के विम्स हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी. सोमवार को दोपहर वो छुट्टी लेकर हॉस्पिटल के बाहर निकलते ही क्राइम ब्रांच की महिला स्क्वॉड ने उसे घेर लिया. इस दौरान उसने वहां काफी नाटक किया. लेकिन महिला पुलिस के आगे उसकी एक न चली और उसे पुलिस वाहन में बिठाया गया. मंगेश अब भी फरार है और उसकी तलाश जारी है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार मंगेश यह अपराधी प्रवर्र्ती का है. 2003 से ही वो आपराधिक जगत में सक्रिय था. वो छोटी मोटी गैंग बनाकर गुंडागिरी करता था. गैंग का प्रमुख होने के कारण वह लूटमार भी करता था. लेकिन कुछ वर्षो में मंगेश बड़ी बड़ी प्रॉपर्टी पर कब्ज़ा करना, धमकी देकर पैसे की वसूली, हफ्ता वसूली और हथियार दिखाकर वसूली करता था. आपराधिक पृष्टभूमि होने के बावजूद भी शिवसेना ने उसे शहरप्रमुख के पद पर नियुक्त किया.

आरोपी मंगेश कडव पर अब तक 12 मामले दर्ज किए जा चुके है. इसमें से 5 मामले अभी हाल ही में दर्ज किए गए है. तो 7 आपराधिक मामले पुराने है. मंगेश पर और करीब 12 मामले दर्ज किए जानेवाले है. इसके कारण कडव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर रेड मारी है. पुलिस ने मंगेश की लक्ज़री कार जब्त की है. यह कार मंगेश की पत्नी रुचिता की बहन के घर से जब्त की गई है. इससे पहले पुलिस ने उसकी 3 महंगी कार जब्त की थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.