Published On : Wed, Mar 22nd, 2017

शिवसेना ने ब्रिटिशकालीन रेलवे स्टेशनों के नाम को बदलने की मांग

Advertisement

महाराष्ट्र में एक बार फिर से जगहों के नाम बदलने का मुद्दा उठता नजर आ रहा है। पहले जहां राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने दूकान समेत कारखानों के नाम माराठी में लगानें की मुहीम छेड़ चूका है। वहीं अब शिवसेना भी कुछ इसी तरह का मुद्दा उठानें वाली है। सूत्रों की माने तो शिवसेना ने मुंबई के साथ उपनगरीय रेलवे स्टेशनों नाम जो ब्रिटिशकालीन है उसे बदलने की मांग की है।

खबरों कि माने तो इस मुद्दे को लेकर शिवसेना नेताओं की एक टीम ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राज नाथ सिंह के सामने अपनी बात रखी है। फिलहाल अब तक यह साफ नही हो सका है कि इस मसले पर राजनाथ सिंह ने क्या कहा है। लेकिन अब इस मांग को लेकर शिवसेना आवाज उठानें वाली है। शिवसेना की मांग है कि स्टेशनों के नाम स्थानीय जगहों के अनरूप रखा जाए।

इन स्टेशनों के नाम बदलने की है मांग

एलिफिंस्टन रोड
मुंबई सेंट्रल
चरनी रोड
कर्ररे रोड
संधूर्स्ट रोड
कॉटन ग्रीन
रीये रो

Advertisement

फिलाहल शिवसेना नेता व सांसद अरविंद सावंत के अनुसार उन्होंने आपनी बात राजनाथ सिंह तक पहुंचा दी है। वहीं इस मामलें पर राजनाथ सिंह का रवैया काफी सकारत्मक रहा है। बता दें जगहों के नाम बदलने को लेकर कई बार विवाद खड़ा होते देखा है। अब महाराष्ट्र में शिवसेना के इस मांग और विरोधी पार्टियों क्या प्रतिक्रिया होगी इस पर सभी की नजरें है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.