Published On : Mon, May 7th, 2018

शिवसेना सांसद बोले, कर्नाटक में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनेगी

Advertisement

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए राज्यों के चुनावों प्रचार में पूरे केंद्रीय तंत्र को झोंकने का आरोप लगाते हुए इस चलन की आलोचना की। रविवार को एक शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए राज्यों के चुनावों प्रचार में पूरे केंद्रीय तंत्र को झोंकने का आरोप लगाते हुए इस चलन की आलोचना की।

रविवार को एक इंटरव्यू में राउत ने कहा, ‘जहां भी विधानसभा चुनाव होते हैं, वहां केंद्र का पूरा कुनबा और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रचार के लिए पहुंच जाते हैं। ऐसे में देश और राज्यों के प्रशासन को अधर में छोड़ दिया जाता है। देश ये सबकुछ देख रहा है।’ राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में आगामी विधान परिषद चुनाव में बीजेपी के साथ समझौते का मतलब यह नहीं है कि शिवसेना वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा एवं राज्य विधानसभा चुनाव में उसके साथ गठबंधन करेगी।

शिवसेना सांसद ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने कितनी गंभीरता से अपने फर्ज को लिया है, यह इससे दिख रहा है कि जहां उनका अपना राज्य धूल भरी आंधी का कहर झेल रहा है, वहीं वह कर्नाटक में चुनाव प्रचार करते दिख रहे हैं। राउत ने सवाल किया, ‘क्या केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश के अपने ही लोगों पर भरोसा नहीं है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दर्जनों चुनावी रैलियों को संबोधित करने की क्या जरूरत है, जबकि दिल्ली में शासन के लिए उनकी जरूरत है?’ गौरतलब है कि शिवसेना महाराष्ट्र और केंद्र की सरकारों में बीजेपी की साझीदार है। इसके बावजूद वह कई मुद्दों को लेकर बीजेपी के खिलाफ मुखर रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.