Published On : Thu, Oct 26th, 2017

शिवसेना सांसद बोले- खत्‍म है नरेंद्र मोदी लहर, राहुल गांधी हैं पीएम बनने के काब‍िल

Advertisement


मुंबई: राउत ने कहा कि जीएसटी को लेकर गुजरात के लोगों में काफी गुस्सा है, इसकी वजह से दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा।

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं और साथ ही कहा कि देश में अब नरेंद्र मोदी लहर खत्म हो चुकी है। राउत का यह बयान भारतीय जनता पार्टी के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर गुजरात के लोगों में काफी गुस्सा है, इसकी वजह से दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा। राउत ने एक टीवी चैनल की बहस में हिस्सा लेते हुए यह बयान दिया।

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। उन्हें ‘पप्पू’ बोलना गलत है।’ इस टीवी बहस में राज्य शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तावड़े भी मौजूद थे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा, ‘इस देश में सबसे बड़ी शक्ति जनता… मतदाता हैं। वो किसी को भी पप्पू बना सकते हैं।’

राउत ने साथ ही कहा, ‘2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर थी, लेकिन यह लहर खत्म हो चुकी है। जीएसटी लागू होने के बाद गुजरात में जिस तरह से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे लगता है कि भाजपा को चुनाव में कड़ी टक्कर मिलेगी।’

एनडीए की साथी पार्टी शिवसेना समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधती रहती है। पार्टी के मुखपत्र सामना के जरिए अकसर ये निशाने साधे जाते हैं। राउत का यह बयान गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के एक दिन बाद आया है। नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में शिवसेना का कोई बेस नहीं है, ऐसे में उसने अपना समर्थन पाटिदार नेता हार्दिक पटेल को दिया है। हार्दिक पटेल ने इस साल शिवेसना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.