मुंबई। मुंबई के कांदिवली इलाके के गोकुल नगर में शिवसेना नेता सचिन सावंत की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक रविवार देर शाम बाइक सवार कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोकुल नगर में गोली मार दी। रिपोर्ट्स में मुताबिक, सावंत पर बंदूकधारियों ने कई राउंड फायरिंग की थी।
करुर पुलिस के मुताबिक, सावंत को अकुर्ली रोड पर मास्क पहने अज्ञात बदमाशों ने लगातार गोलियां मारी। गोली लगते ही सावंत सड़क पर गिर गए। मौके फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए।
गोलीबारी के बाद सांवत को पुलिस अस्पताल शताब्दी हॉस्पिटल लेकर गई। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सचिन सावंत करुर के डिप्टी शाखा प्रमुख थे।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate
कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime
GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...
मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews
शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...







