Published On : Tue, Jun 21st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

शिवसेना का शिष्टमंडल नासुप्र सभापति से मिला

Advertisement

– अनाधिकृत लेआउट को नियमित करने के लिए ऑनलाइन सुविधा के साथ तय समयावधि को बढ़ाने की मांग

नागपुर -नागपुर सुधार प्रन्यास के विश्वस्त संदीप इटकेलवार की प्रमुख उपस्थिति में एवं प्रमुख उपजिल्हा प्रमुख नागपुर यशवंत गुड्डू रहांगडाले के नेतृत्व में नागपुर सुधार प्रन्यास के सभापती.मनोज सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपा गया, सभापती को बताया गया कि गुंठेवारी लेआऊट के भूखंड धारकों को हो रही असुविधाओं को देखते हुए शहर सीमा के अनाधिकृत लेआउट को नियमित करने के लिए नागपुर सुधार प्रन्यास की ऑनलाइन पद्धत से ३००० रुपये लेने एंव इमारत के नक्शे जमा वाले सम्बन्धी निवेदन स्वीकार करने की तय तिथि को बढाने की मांग की गई.

आज पिछले 2 साल से अनाधिकृत लेआउट में गृह निर्माण कार्य ठप पड़ा हैं.ऐसे में उक्त मांग पूरी की गई तो इस परिसर में रहने वाले नागरिकों को आरएल लेटर मिल पाएगा।

आरएल लेटर सह नक्शा मंजूरी के प्रस्तावों को भी गति देने की मांग उक्त शिष्टमंडल के नेतृत्वकर्ता ने कि ताकि आम नागरिकों को मनमाफिक छत सह नासुप्र को राजस्व प्राप्त हो सके.

Advertisement

याद रहे कि पूर्व नागपुर का बड़ा हिस्सा स्मार्ट सिटी प्रकल्प के तहत आने के कारण पुनापुर, भांडेवाडी,पारडी,भरतवाडा के भूखंड धारकों को आरएल लेटर नहीं दिया जा रहा हैं.

इस अवसर पर उपविभाग प्रमुख अमोल हुड, उपविभाग प्रमुख प्रवीण डिकोंडवार,कृष्णा चावके, नितिन साल्वे, लखन राजाई आदी शिवसैनिक उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.