Published On : Sat, Feb 11th, 2017

शिवसेना उम्मीदवार की प्रचार रैली में महिला और बच्चे को बेकाबू कार ने कुचला

Advertisement

Vandevi Slums Accident
नागपुर:
वनदेवी नगर झोपड़पट्टी परिसर में शिवसेना उम्मीदवार की रैली में कार की चपेट में आकर एक वृध्द महिला और मासूम बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनपा चुनाव के लिए प्रभाग से शिवोना की महिला उम्मीदवार की प्रचार रैली निकाली गई। कार पर अचानक संतुलन खो गया और कार बेकाबू हो गई। जिससे यह दिल दहला देनेवाला हादसा हो गया। घटना के बाद से परिसर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है जिस कार के कारण यह हादसा हुआ उसमें उम्मीदवार नहीं बल्कि उनके तीन से चार कार्यकर्ता प्रचार करते फिर रहे थे।

बताया जा रहा है कि शिवसेना घटना के बाद लोगों के आक्रोश से बचने के लिए कार्यकर्ता घटना स्थल से जान बचाकर भाग निकले। यह प्रचार रैली शिवसेना के नगर सेवक बंडू तलवेकर की पत्नी की थी जो चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रही हैं। यह कार मारुति – 800 बताई जा रही है। इस घटना में ड्रायवर का संतुलन बिगड़ गया जिससे यह भीषण हादसा हो गया। यशोधरा नगर खाने की हद में हुई इस घटना में 3 से 4 अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी मिली है। घायल व्यक्तियों का ईलाज मेयो अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद से परिसर में तनाव की स्थिति बनता देख पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.