Published On : Mon, Dec 24th, 2018

शिवसेना-बीजेपी युति साथ लड़ेगी चुनाव – दानवे

Advertisement

नागपुर : जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आती जा रही वैसे ही बीजेपी की सहयोगी शिवसेना को रिझाने का प्रयास करती दिखाई दे रही है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लगातार हमलों के बीच बीजेपी आगामी चुनाव में गठबंधन को लेकर आश्वस्त दिख रही है। सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राव साहब दानवे ने नागपुर में कहाँ कि शिवसेना से गठबंधन होगा। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों दलों के बीच अब तक किसी तरह की चर्चा नहीं हुई है लेकिन जल्द ही इस विषय पर उद्धव ठाकरे से चर्चा की जाएगी।

समविचारी दलों को साथ आना चाहिए बीजेपी इसी उद्देश्य से काम कर रही है। फ़िलहाल आगामी चुनावों को देखते हुए राज्य पर में पार्टी गठबंधन को मजबूत बनाने का काम शुरू है। अब तक राज्य के 35 जिलों में पार्टी की ताकत का आकलन करने का काम हो चुका है। सोमवार को उन्होंने नागपुर और गोंदिया- भंडारा जिले में संगठन विस्तार का जायजा लिया मंगलवार को बुलढाणा और अकोला जिले की बैठक है।

90 फीसदी किसानों को कर्जमाफी का लाभ
राज्य में सरकार द्वारा घोषित कर्जमाफी को लेकर विपक्ष के साथ सरकार में शामिल शिवसेना भी बीजेपी पर तीखे हमले कर रही है। सोमवार को ही पंढरपुर में आयोजित सभा में शिवसेना प्रमुख ने फिर एक बार हमला बोलते हुए कहाँ कि सीटों का बंटवारा गड्ढे में गया पहले किसानों का सातबारा कोरा करो। कर्जमाफी पर बोलते हुए पार्टी दानवे ने कहाँ की कर्जमाफी के लाभ में शामिल राज्य के 90 फीसदी किसानों का इसका लाभ मिल चुका है। इसकी पुख्ता जानकारी उनके पास है। किसान नेता और वसंतराव नाईक किसान स्वावलंबन मिशन के अध्यक्ष किशोर तिवारी द्वारा किसानों की कर्जमाफी को लेकर उठाये गए सवाल पर दानवे ने बोला कि उन्हें पार्टी और सरकार जल्द चर्चा के लिए बुलायेगी और उनकी बात को सुना जायेगा।

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के समापन अवसर पर अमित शाह रहेंगे मौजूद
आगामी 19 और 20 दिसंबर को नागपुर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन नागपुर में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के साथ राज्य के मंत्री और नेताओं के उपस्थित रहने की जानकारी दानवे ने दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.