Published On : Wed, Jul 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया में शिवसेना बनी शिंदे की सेना , समर्थकों के जरिए शक्ति प्रदर्शन

Advertisement

शिवसेना सह संपर्क प्रमुख मुकेश शिवहरे ने कहा- हम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ हैं

गोंदिया: महाराष्ट्र की सियासी हलचल के बीच गोंदिया जिले से एक बड़ी खबर शिवसेना खेमे से आ रही है, यहां शिवसेना, शिंदे सेना बन गई है। इसे गोंदिया की सियासत में सेंध के तौर पर देखा जा रहा है तथा उद्धव ठाकरे की शिवसेना के लिए एक झटका कहा जा सकता है ?

पिछले 25-30 वर्षों से शिवसेना के साथ एक परिवार के सदस्य के रूप में निस्वार्थ भाव से जुड़कर पक्ष का झंडा उठाने वाले शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख एवं वर्तमान में शिवसेना जिला सहसंपर्क प्रमुख मुकेश शिवहरे ने आज वरिष्ठ मार्गदर्शक किरण पांडव की उपस्थिति में अपने अनेकों समर्थकों के साथ खुले तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को समर्थन कर इसकी जाहीर घोषणा की।

मुकेश शिवहरे ने कहा, एकनाथ शिंदे जी, हम सब आपके साथ है। हम प्रखर हिन्दुत्ववादी है और आपके प्रखर हिंदुत्व को हमारा समर्थन है। उन्होंने कहा, हम गोंदिया के विकास के लिए, इसे सुजलाम-सुफलाम बनाने का प्रयास करेंगे।
हम बिना किसी द्वेष भावना के आज खुले तौर पर शिंदे का समर्थन तन और मन से करते है।

Advertisement

इस समर्थन घोषणा के दौरान मुकेश शिवहरे के साथ मार्गदर्शक किरण पांडव एवं समर्थकों में गुड्डू ऊके, गोलू डोहरे, मनोज लिल्हारे, शुशील मानकर, जितेंद्र बावनकर, अरुण हिरापुरे, राहुल रोकड़े, सुनील सहारे, बप्पी लांजेवार, दुर्गासिंग नागपुरे, सुनील सेंगर, जबराम रनगिरे, बिट्टू दमाहे, विनोद आगाशे, नितेश जैसवाल, आशीष चौहान, दीपक सहारे, जय भोयर, भूमेश उरकुड़े, राजू नागरिकर, कपिल सोरले, संदीप गिरहेपुंजे, मंजीत राणे, विनीत बागड़कर, दिनु मड़ावी, संतोष सहारे, बनटी ठाकरे, पराग राणे, विवेक तिवारी, दिनेश मड़ावी,अनोज सोनवाने, सुशील दमाहे, अमोल दामहे, राजु पाचे, सोहन टेकवाले सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.