Published On : Thu, Nov 20th, 2014

काटोल : शिंदे विद्यालय में स्वच्छता सप्ताह का आयोजन

Advertisement


विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संदेश

Swachata Saptah
काटोल (नागपुर)।
स्थानीय शिंदे कन्या विद्यालय में बाल स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन बुधवार 19 नवंबर को इंदिरा गांधी और झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष पर किया गया. सप्ताह में   विद्यार्थियों को स्वच्छता के लिए स्वछता डेमो और मार्गदर्शन से समझाया गया. इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. सुधीर वाघमारे, डॉ. शुभांगी पुंड, मुख्याध्यापिका दुर्गा शेलके आदि मान्यवर उपस्थित थे. आयोजन के लिए हमारे प्रेरणा स्थान पूर्व वि. सुनील शिंदे है. जिनके मार्गदर्शन से संस्था का विकास हो रहा है ऐसा शेलके ने कहा.

स्वच्छता सप्ताह अभियान का प्रारंभ बालक दिन 14 नवंबर को किया गया. इस दौरान परवाले, बेहनिया तथा ए.पी.परवाले का मार्गदर्शन मिला. अभियान में शालेय परिसर, घर परिसर साथ ही स्वास्थ की देखभाल कैसे करे इसका भी मार्गदर्शन किया गया. संचालन एच.जी.सकरडे और आभार एस.एस.जुमड़े मैडम ने माना.

Gold Rate
15 May 2025
Gold 24 KT 92,100/-
Gold 22 KT 85,700/-
Silver/Kg 94,800/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement
Advertisement