Published On : Fri, Nov 23rd, 2018

शिल्पा शेट्टी मालदीव में पति संग इश्क फरमाती आईं नजर, यूं मनाई शादी की नौवीं सालगिरह

Advertisement

नई दिल्ली: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंदरा की शादी को आज नौ साल हो गए हैं. बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी राज कुंदरा (Raj Kundra) और शिल्पा शेट्टी इस खास मौके का जश्न मालदीव में मना रही है. शिल्पा शेट्टी और राज कुंदरा दोनों ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर मालदीव के हसीन पलों की तस्वीरों को पोस्ट कर रहे हैं. शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर तस्वीरें डाली है, जिसमें वे स्विमसूट में नजर आ रही हैं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने इस तस्वीर के साथ लिखा हैः “मालदीव के सूरज की धूप का आनंद उठाते हुए…अगर मेरे हाथ में हो तो मैं पूरी जिदंगी यहीं गुजार दूं…”

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंदरा (Raj Kundra) ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शिल्पा शेट्टी के साथ एक फोटो शेयर की है. इस फोटो के साथ राज कुंदरा ने लिखा हैः “ताजा हवा, ताजा खान…धरती पर स्वर्ग है मालदीव…” वाकई जिस तरह की तस्वीरें शिल्पा शेट्टी और राज कुंदरा ने पोस्ट की है, उससे देखकर तो यह जगह जन्नत ही लगती है.

यही नहीं, तस्वीरों में राज कुंदरा और शिल्पा शेट्टी इश्क फरमाते भी नजर आ रहे हैं. शादी की सालगिरह का मौका है तो रोमांटिक होना तो बनता ही है. यही नहीं शिल्पा शेट्टी ने वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वे जल के जीवों को देख रही हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर, 2009 में राज कुंदरा के साथ ब्याह रचाया था. राज-शिल्पा की सगाई फरवरी 2009 में हुई थी. शिल्पा शेट्टी ने 21 मई, 2012 में वियान को जन्म दिया.

शिल्पा शेट्टी ने शाहरुख खान और काजोल की ‘बाजीगर’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. शिल्पा शेट्टी और राज कुंदरा आईपीएल की क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स के को-ऑनर भी रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.