Published On : Sat, Sep 22nd, 2018

सरकार पर ‘राफेल’ को लेकर बरसे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा, “सरकार का काल बनने लगा है राफ़ेल”

Advertisement

नागपुर: राफेल विमान सौदा मामले को लेकर उठ रहे सवालों के साथ भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है. श्सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार व घपलों के मामले में पहले आरोप लगाए जाते थे, लेकिन अब राफेल को लेकर तो महाघोटाला की आशंका है. सरकार की ओर से केवल कुछ मंत्री जवाब दे रहे हैं. प्रधानमंत्री चुप हैं. राफेल तो सरकार के लिए काल बनने लगा है. सरकार सामने आकर इस मामले में जवाब दे.

प्रधानमंत्री व सरकार की कार्यशैली को दबावकारी ठहराते हुए सिन्हा ने कहा कि अब तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी वेदना व्यक्त करने लगा है. संघ की वेदना का थोड़ा ध्यान रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वे किसी पहचान या टिकट का मोहताज नहीं हैं. इसलिए जहां भी खुलकर बोलने की आवश्यकता होगी, बोलते रहेंगे.

काटोल में एक कार्यक्रम के सिलसिले में शुक्रवार को यहां आए सिन्हा चुनिंदा पत्रकारों से विविध विषयों पर चर्चा कर रहे थे. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के विधायक आशीष देशमुख ने किया है. राफेल मामले पर सिन्हा ने कहा कि सरकार को विमान सौदे का सीधे तौर पर दाम बताना चाहिए. अरुण जेटली रक्षा विभाग के मंत्री नहीं हैं, उनके जवाब का कोई मतलब नहीं है. वास्तविकता का सामना करने के बजाय फेक न्यूज का सहारा लेने का जो चलन चल रहा है, वह लंबे समय तक नहीं चल पाएगा। लाेग हम पर संदेह की नजर से देख रहे हैं. ईमानदारी व पारदर्शिता साथ-साथ नहीं दिखती है, लेकिन यह भी नहीं भुलाया जा सकेगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.