Published On : Mon, May 14th, 2018

दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, थरूर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Advertisement

Shashi Tharoor and Sunanda Pushkar

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में सेक्शन 306 और 498 ए के तहत चार्जशीट दाखिल की। दिल्ली पुलिस ने सेक्शन 306 के तहत शशि थरूर पर सुनंदा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा घरेलू हिंसा या पत्नी के साथ क्रूरता की धारा 498ए का भी चार्जशीट में उल्लेख किया गया है।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक चार्जशीट में कहा गया है कि घरेलू कलह के चलते सुनंदा पुष्कर को आत्महत्या की राह पकड़नी पड़ी। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 मई की तारीख तय की है।

सुनंदा की 17 जनवरी 2014 को चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल लीला पैलेस के सुइट नंबर 345 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत को पहले आत्महत्या बताया गया था। लेकिन एक साल बाद विसरा रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच के लिए एसआइटी बनाई गई। लेकिन सवा चार साल बाद भी न तो केस सुलझ सका और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.