Published On : Fri, Jun 8th, 2018

सोशल मीडिया पर प्रणब की मॉर्फ्ड तस्वीरें, बेटी शर्मिष्ठा बोलीं – ‘जिसका डर था वही हुआ’

Advertisement

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस नेता शमिष्ठा मुखर्जी ने कहा है कि जिस बात का उन्हें डर था और अपने पिता को जिस बारे में उन्होंने आगाह किया था, वही हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि जिसका डर था, बीजेपी/आरएसएस के ‘‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’’ ने वही किया है.

शमिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ की गयी तस्वीरों में ऐसा नजर आ रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति संघ नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरह अभिवादन कर रहे हैं. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सिर्फ मंच पर खड़े थे. सोशल मीडिया पर प्रणब की मॉर्फ्ड तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा रहा है.आपको बता दें कि शर्मिष्ठा मुखर्जी ने उनके आरएसएस के कार्यक्रम में जाने का विरोध किया था और ट्विटर पर अपने पोस्ट के जरिये उन्होंने अपनी नाखुशी भी जाहिर की थी.

र्मिष्ठा ने अपने पिता को आगाह करते हुए कहा, “आरएसएस आपका गलत इस्तेमाल कर सकता है.”शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बुधवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट किए. उन्होंने लिखा, “उम्मीद है आज कि घटना के बाद प्रणब मुखर्जी इस बात को मानेंगे कि बीजेपी किस हद तक गंदा खेल सकती है. यहां तक ​​कि आरएसएस भी इस बात पर विश्वास नहीं करेगा कि आप अपने भाषण में उनके विचारों का समर्थन करेंगे.” पूर्व राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा ने लिखा, “भाषण तो भुला दिया जाएगा, लेकिन तस्वीरें बनी रहेंगी और उनको नकली बयानों के साथ प्रसारित किया जाएगा.”

पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रणब मुखर्जी गुरुवार को नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक (RSS) के कार्यक्रम में शामिल हुए. मुखर्जी ने आरएसएस पाठ्यक्रम के तृतीय शिक्षा वर्ग पास करने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा “धर्म कभी भारत की पहचान नहीं हो सकता. संविधान में आस्था ही असली राष्ट्रवाद है.”

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.