Published On : Mon, Nov 22nd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

Paytm के शेयरों में तबाही से सहमे निवेशक, क्यों आई गिरावट ?

Advertisement

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी सोमवार को भारी गिरावट देखी जा रही है. सुबह बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार गिरने लगा. दोपहर 2.30 बजे के आसपास सेंसेक्स 1625 अंक टूट गया. ऐसा लगता है कि बाजार पर मंदडियों की पकड़ मजबूत हो रही है. पेटीएम की खराब हालत ने भी बाजार पर गहरा असर डाला है.

सुबह बीएसई सेंसेक्स 74 अंक की तेजी के साथ 59,710.48 पर खुला था. लेकिन खुलने के तत्काल बाद ही इसमें गिरावट शुरू हो गई और बाद में यह गिरावट बढ़ती ही गई. दोपहर 2.30 बजे के आसपास सेंसेक्स 1625 अंकों की भारी गिरावट के साथ 58,011.92 तक पहुंच गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 32 अंक की तेजी के साथ पर खुला. दोपहर 12.10 बजे के आसपास निफ्टी 335 अंकों की गिरावट के साथ 17429 पर पहुंच गया. निफ्टी भी 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट में है.

क्यों आई गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेत, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट, रिलायंस-पेटीएम जैसे दिग्गज शेयरों में भारी गिरावट आदि कई फैक्टर की वजह से बाजार की गिरावट लगातार बढ़ती गई.

Advertisement

Paytm की हालत खराब

Paytm की पेरेंट कंपनी One97 communication के शेयरों के लिए लिस्टिंग के बाद दूसरा दिन भी मुश्किल रहा. कंपनी के शेयर सोमवार को दोपहर 12.27 बजे के आसपास करीब 18 फीसदी टूटकर 1271.25 रुपये पर पहुंच गए.

पिछले हफ्ते सेसेंक्स-निफ्टी में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. ऑटो को छोड़कर 18 नवंबर को सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली थी. निफ्टी 18000 को तोड़कर नीचे चला गया है. बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी में अभी और करेक्शन देखने को मिल सकता है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.