Published On : Sat, May 27th, 2017

राष्ट्रपति पद के लिए शरद पवार को एनडीए में आना चाहिए : रामदास आठवले

Advertisement

Ramdas Aathawle
नागपुर:
देश में इन दिनों राष्ट्रपति पद के लिए कई लोग शरद पवार के नाम की भी राय लेते हैं। लेकिन राष्ट्रपति एनडीए का ही होगा। हमारे पास इसके लिए बहुमत है। लेकिन अगर शरद पवार को राष्ट्रपति बनाने के लिए उन्हें एनडीए में आना होगा। वैसे भी उनके संबंध में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत अच्छे हैं। राकांपा सुप्रमीमो शरद पवार को लेकर यह राय आरपीआई प्रमुख व केंद्रीय सामाजिक न्यायमंत्री रामदास आठलने ने दी। वे रविभवन में ली गई पत्रपरिषद में पत्रकारों से मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल के काम काज को बहुत सराहनीय कार्यकाल का दर्जा दिया। दलित उत्थान से लेकर, रोजगार, योजनाएं, उद्योग, कृषि आदि विभिन्न क्षेत्रोंव की उपलब्धियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि किसान कर्ज माफी के लिए पैसों की जरूरत होती है। लेकिन विपक्ष को अपनी मांग रखने के लिए हम उनसे पूछना चाहते हैं कि यह पैसे कहां से आएंगे यह स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के पैदावार को सही दाम दिलाने के लिए सरकार को एक विशेषज्ञ समिति का गठन करना चाहिए।

तीन तलाक को लेकर भी उन्होंने आरपीआई का विरोध होने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला का संसाच उजड़ जाए ऐसी व्यवस्था का वे विरोध करते हैं। उन्होंने मोदी सरकार को दलितों के विकास के लिए अग्रसर पार्टी बताया। नोटबंदी को कालेधन की सफ़ाई से लिए जरूरी कदम करार दिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.