Published On : Fri, Nov 15th, 2019

पवार के सवाल का जवाब प्रेस क्लब के पदाधिकारीयो के लिए देना हुआ मुश्किल

Advertisement

पूंछा था प्रेस क्लब का संचालन कैसे होता है ? पवार के इस सवाल पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी हुए असहज

नागपुर– नागपुर प्रेस क्लब में आयोजित ‘ मीट दी प्रेस ‘ में शुरुवात में क्लब के एक पदाधिकारी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार को प्रेस क्लब की जानकारी दी. लेकिन पवार ने उसी पदाधिकारी को नागपुर प्रेस क्लब का संचालन किस प्रकार चलता है? ऐसा प्रश्न पूछकर सीधे पदाधिकारी को निशब्द कर दिया. पवार ने इस तरह का सवाल करने की वजह से नागपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी परेशान हो गए.

पवार द्वारा पूछें गए सवाल पर क्या जवाब दिया जाए यह नागपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को समझ ही नहीं रहा था. लेकिन उन्होंने तोड़ मरोड़ कर जवाब देने की कोशिश की. लेकिन पवार उनके जवाब से असंतुष्ट थे. उन्होंने फिर क्लब के संचालन का प्रश्न किया. फिर से प्रेस क्लब के पदाधिकारियो को जवाब देते नहीं बना. इसके बाद पवार ने कहा की वे खुद दो से चार क्लब के सदस्य है और उसके संचालन की सम्पूर्ण जानकारी उन्होंने पत्र परिषद में दी. यह वाक्या शुक्रवार 15 नवंबर को हुआ.

इस बाद पवार ने कहा की हम उद्योगपति और प्रतिष्ठित व्यक्तियो से लाखों रुपए शुल्क लेकर उन्हें सदस्य्ता देते है. और उस शुल्क से मिलनेवाले ब्याज से क्लब का संचालन किया जाता है. नागपुर प्रेस क्लब के एक पदाधिकारी ने भी ऐसा ही कुछ पवार को बताने की कोशिश की लेकिन उन्हें वह कुछ जमा नहीं. पवार के सवाल से पदाधिकारी असहज दिखाई दिए और पवार की हाजिरजवाबी के कारण प्रेस क्लब में मौजूद सभी पत्रकार हंसने लगे. आखिर में पूर्व मंत्री और विधायक अनिल देशमुख ने पवार के कानों में कुछ कहा और उसके बाद पवार ने इस चर्चा को विराम दिया और फसल नुक्सान को लेकर ‘ मीट दी प्रेस ‘ शुरू की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.