Published On : Tue, Nov 10th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: प्रफुल्ल पटेल की ‘पावर’ गुगली , क्या फिर एक होंगे दोनों NCP ?

प्रफुल्ल पटेल बोले-'मुंबई लौटकर शरद पवार से मुलाकात पर होगी बात'
Advertisement

गोंदिया: प्रफुल्ल पटेल की ‘पावर’ गुगली , क्या फिर एक होंगे दोनों NCP ?गोंदिया । महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बड़े सियासी उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) गुटों के संभावित विलय की चर्चाओं के बीच राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल के एक बयान ने राज्य के सियासी गलियारों में भारी हलचल पैदा कर दी है।

दीपावली के मौके पर गोंदिया, भंडारा सहित पूरे महाराष्ट्र और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पटेल ने मौजूदा राजनीतिक हालात और किसानों के संकट पर खुलकर बात की। जब उनसे दोनों NCP गुटों के एक होने की अटकलों पर सीधा सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि शरद पवार की सेहत अच्छी रहे, यह पूरे महाराष्ट्र की कामना है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि वह 10 तारीख तक गोंदिया में रहेंगे और उसके बाद मुंबई लौटकर शरद पवार से मुलाकात के मुद्दे पर आगे की चर्चा करेंगे। पटेल के इस बयान के बाद गोंदिया से लेकर मुंबई तक के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म हो चुका है।

संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार

राज्य में बने सूखे जैसे हालात पर चिंता जताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व मौजूदा राज्यसभा सांसद पटेल ने भरोसा दिलाया कि इस कठिन दौर में राज्य सरकार पूरी मजबूती से किसानों की के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी और उन्हें हर संभव राहत पहुंचाएगी।

रवि आर्य

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.