Published On : Sat, Jan 7th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा गिरफ्तार

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था. 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी. तभी विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे नशे में धुत्त शंकर मिश्रा ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,294,509,510 के तहत केस दर्ज किया है.

शंकर मिश्रा की लास्ट लोकेशन बेंगलुरु थी, उसी आधार पर उसकी खोजबीन की जा रही थी. दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तीन जनवरी को शंकर मिश्रा (35) का मोबाइल फोन बेंगलुरु में एक्टिव था. लेकिन उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ है. बेंगलुरु से पहले दिल्ली पुलिस ने कई टीमें मुंबई भेजी गई थीं, लेकिन वहां उसका पता नहीं चल सका था.

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मामला तूल पकड़ने के बाद आरोपी शंकर मिश्रा को उसकी कंपनी वेल्स फार्गो (Wells Fargo) ने टर्मिनेट कर दिया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement