Published On : Sat, Dec 10th, 2016

नागपुर महोत्सव: शंकर महादेवन, अशोक हांडे, फरहान अख्तर होंगे आकर्षण

Advertisement

nagpur-mohatsav-1

नागपुर: शहर का पर्यटन और कलात्मक दृष्टि से विकास करने के उद्देश्य से पिछले 6 वर्षो से नागपुर महानगरपालिका द्वारा हर वर्ष नागपुर महोत्सव का आयोजन किया जाता है. इसकी शुरुआत पुणे फेस्टिवल के तर्ज पर की गई थी, इस क्रम में इस बार 16 से 19 दिसम्बर तक नागपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में महाराष्ट्र पर्यटन विकास विभाग की आर्थिक मदद उल्लेखनीय है.

इस सन्दर्भ में आज पत्रपरिषद के माध्यम से महापौर प्रवीण दटके, मनपायुक्त श्रावण हर्डीकर ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर महोत्सव के आयोजन से “स्वच्छ नागपुर, सूंदर नागपुर” उद्देश्य की पूर्ति की जाएँगी। इसका आयोजन यशवंत स्टेडियम में किया गया है. इस कार्यक्रम में विख्यात गायक शंकर महादेवन, अभिनेता फरहान अख्तर, अशोक हांडे और “चला हवा येऊ धा” आदि कार्यक्रम इस आयोजन में आकर्षण का केंद्रबिंदू रहेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि सांस्कृतिक क्षेत्र में रूचि रखने वाले नागरिकों का मनोरंजन तथा विदर्भ के पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु राज्य के पर्यटन विभाग के साथ मिलकर मनपा इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन कर रहा है.

महोत्सव का भूमिपूजन यशवंत स्टेडियम में रविवार 11 दिसम्बर को महापौर प्रवीण दटके के हाथों किया जायेगा।

Advertisement

महोत्सव का शुभारंभ अशोक हांडे द्वारा प्रस्तुत “आजादी 70” कार्यक्रम से होंगा। 16 दिसंबर वैसे विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी के उपलक्ष्य में “आजादी 70” का आयोजन किया जायेगा.

17 दिसंबर की शाम मराठी शो “चला हवा येऊ धा” के स्टार कलाकार नागपुर महोत्सव की शान बढ़ाएंगे। ज़ी टीवी फेम इस कार्यक्रम में मराठी स्टार भारत गणेशपुरे, भाऊ कदम, श्रेया बुगड़े, सागर कारंडे सबका मनोरंजन करेंगे।

18 दिसम्बर को शंकर महादेवन का “कट्यार टू कजरा रे” नामक थीम पर आधारित संगीतमय संध्या का आयोजन होंगा।
19 दिसंबर की शाम खास युवाओं को आकर्षित करेंगी, फरहान अख्तर का वॉलीवुड म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन किया जायेगा.

उक्त सभी आयोजन शहर की जनता के लिए निशुल्क रखी गई है.

कार्यक्रम सुचारू रूप से संचलन के लिए प्रवेश पत्र की अनिवार्यता रखी गई है, प्रवेश पत्र मनपा के सभी ज़ोन सह नगरसेवकों से संपर्क करने पर प्राप्त किया जा सकता है.

स्थाई समिति अध्यक्ष बंडू राऊत और सत्तापक्ष नेता दयाशंकर तिवारी ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के साथ ही सभी ज़ोन परिसर में स्थानीय वातावरण के मद्देनज़र सांस्कृतिक, संगीतमय कार्यक्रम सहित प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है. 13 दिसम्बर को मध्य नागपुर में मुसायरा तो 25 दिसम्बर को गांधीबाग उद्द्यान में कवी सम्मलेन का आयोजन किया गया है.

nagpur-mohatsav-2
nagpur-mohatsav-3

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.