Published On : Tue, Sep 12th, 2017

टीवी पत्रकारिता का यह चेहरा हमें शर्मिंदा करता है

Advertisement

एक लाइव इंटरव्यू के दौरान रिपब्लिक टीवी की संवाददाता रेयान इंटरनेशनल स्कूल में मारे गए दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर के पिता से बदसलूकी करते नज़र आ रही हैं.

मंगलवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. बीते आठ सितंबर को गुरुग्राम में रेयान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई थी. इस आरोप में स्कूल बस के एक कंडक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

प्रद्युम्न को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोगों में आक्रोश है और लगातार प्रदर्शन भी हो रहे हैं. प्रद्म्न के पिता वरुण चंद्र ठाकुर ने मामले की सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है.

सोमवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मामले में केंद्र और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. न्याय की मांग को लेकर प्रद्युम्न के पिता विभिन्न न्यूज़ चैनलों को लगातार इंटरव्यू भी दे रहे हैं.

Advertisement

इसी कड़ी में मंगलवार को भी प्रद्युम्न के पिता कुछ न्यूज़ चैनलों को इंटरव्यू दे रहे थे. जनता का रिपोर्टर वेबसाइट के अनुसार, टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वरुण ठाकुर उनके चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे. यह पहले से ही तय था लेकिन रिपब्लिक टीवी के पत्रकार को ये बात हज़म नहीं हुई.

कहा जा रहा है प्रतिद्वंद्विता के चलते कथित तौर पर रिपब्लिक टीवी की पत्रकार जो कि वीडियो में काले सूट में नज़र आ रही हैं, वरुण के कॉलर में लगे माइक को खींचने की कोशिश करती है तो वीडियो में नज़र आ रहीं एक दूसरी पत्रकार उन्हें पीछे खींच लेती हैं, जो टाइम्स नाऊ की बताई जा रही हैं.

वीडियो में रिपब्लिक टीवी की रिपोर्टर प्रद्युम्न के पिता से कह रही हैं कि आपने मुझे पांच मिनट देने की बात कही थी. वरुण ठाकुर लोगों से अपने बेटे के लिए अपील कर ही रहे थे कि रिपब्लिक टीवी की पत्रकार उनके कॉलर से माइक कई बार खींचने की कोशिश करती नज़र आ रही हैं.

इसके बाद उनकी दूसरे पत्रकारों से हाथापाई भी होती है. इसके बाद प्रद्युम्न के पिता किसी से मिलने के लिए कहीं दूसरी जगह जाने की बात कहते हैं, जिस पर रिपब्लिक की संवाददाता पांच मिनट देने की बात फिर करती हैं. वह कहते हैं कि एक व्यक्ति से मिलना ज़रूरी हैं तो संवाददाता चिढ़ते हुए कहती हैं कि वह कौन इम्पॉरटेंट व्यक्ति है?

इसके बाद वो संवाददाता अपने फोन से प्रद्युम्न के पिता की बात कराती हैं. बात करते हुए प्रद्युम्न के पिता कहते हैं, ‘अर्णब जी मैं आपसे पांच मिनट के बाद बात करूंगा.’

टाइम्स नाऊ से अलग होने के बाद पत्रकार अर्णब गोस्वामी ने रिपब्लिक टीवी चैनल लॉन्च किया है

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.