Published On : Thu, Sep 7th, 2017

20 दिनों में तीसरा रेल हादसा, शक्तिपुंज एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र इलाके में हावड़ा से जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे ओबरा डैम के पास पटरी से उतरे। यह घटना गुरुवार सुबह 6.15बजे हुई। जो डिब्बे पटरी से उतरे हैं उनमें एसी के चार, जनरल के दो और एसएलआर का एक डिब्बा है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हादसे के वक्त अधिकतर लोग नींद में थे। रांची और धनबाद से रेल अफसर घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक डैम पास होने की वजह से ट्रेन की स्पीड कम थी इसलिए हादसे में कोई नुकसान की खबर नहीं है।

20 दिनों में यूपी में हुआ ये तीसरा रेल हादसा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त को मुज़फ्फरनगर के खतौली के पास बड़ा रेल हादसा हुआ था। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस की 14 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों अन्‍य घायल हो गए थे।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वहीं खतौली हादसे के पांच दिनों के भीतर 23 अगस्त को दूसरा हादसा हुआ था, जब आजमगढ़ से दिल्ली आ रही 12225 (अप) कैफियत एक्सप्रेस औरैया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मानव रहित फाटक पर फंसे एक डंपर में ट्रेन के टकराने से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 74 लोग घायल हुए थे। ये हादसा मंगलवार रात 2:50 बजे अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच हुआ था।

Advertisement
Advertisement
Baba Tajuddin Documentary

Baba Tajuddin Documentary

शिरपुर कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कई दुकानें प्रभावित #maharashtranews #dhule #updatenews #maharashtra

शिरपुर कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कई दुकानें प्रभावित #maharashtranews #dhule #updatenews #maharashtra

अंबाझरी रोड स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल चौक पर आज एक भीषण सड़क हादसा

अंबाझरी रोड स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल चौक पर आज एक भीषण सड़क...

NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges