Published On : Mon, Jun 25th, 2018

शैलजा द्विवेदी मर्डरः बेहद खूबसूरत थीं सेना के अफसर की बीवी, रह चुकी थीं मिसेज इंडिया अर्थ

नई दिल्ली: दिल्‍ली के कैंट इलाके में हुए मेजर अमित द्विवेदी की पत्‍नी शैलजा द्विवेदी की हत्‍या की गुत्‍थी पुलिस ने आखिरकार सुलझा ली है। पुलिस ने इसको पहले ही प्रेमप्रकरण बताया था। पुलिस ने इस मामले में इंडियन आर्मी के ही एक और मेजर को मेरठ के कैंट इलाके से गिरफ्तार किया है। हत्‍यारोपी मेजर की पहचान निखिल हांडा के रूप में हुई है। आरोपी निखिल ने इस बात को कबूल भी कर लिया है कि वह शैलजा से शादी करना चाहता था और उसके माना करने पर उसने मौत के घाट उतार दिया है।

शैलजा मार्डलिंग कर चुकी थीं, इसके साथ ही वह मिसेज इंडिया अर्थ 2017 की फाइनलिस्ट रह चुकी थीं। एक फैशन मैगजीन की कवर गर्ल भी वह 2017 में रह चुकी थीं। वह बच्चों के लिए फ्री काम भी करती थी। आइए जानते हैं शैलजा के मिसेज अर्थ की पूरी कहानी-

Gold Rate
May 09- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,58,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मिस इंडिया अर्थ फाइनलिस्ट

शैलजा पंजाब की रहने वाली शैलजा पहले लेक्चरर थीं, लेकिन उन्हें दूसरों के लिए जीना खासा पसंद था। शैलजा खूबसूरत थीं इसी कारण से उन्होंने देश की 48 शादीशुदा सुंदरियों में अपनी जगह बनाई थी। 2017 में अक्टूबर महीने में हुई मिसेज इंडिया अर्थ के फाइनल में शैलजा ने अपने शहर अमृतसर के साथ पंजाब को पेश किया था। मिसेस इंडिया अर्थ वेबसाइट पर दी गई शैलजा की प्रोफाइल मौजूद है। जिसके मुताबिक, उन्होंने अर्बन प्लानिंग में एमटेक, जियोग्राफी में मास्टर्स और टूर एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में बैचलर किया था।

जब बनीं कवर गर्ल

शैलजा मिस्ट्रेस इंडिया अर्थ मैगजीन की कवर गर्ल रह चुकी थीं। बीते साल जुलाई में मिस्ट्रेस इंडिया अर्थ मैगजीन के कवर पर सबसे अधिक क्रिएटिव महिला के रूप में शैलजा की फोटो भी छपी थी। शैलजा पढ़ाई के साथ से ही सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रही थीं। इतना ही नहीं एनजीओ कैच एंड केयर के अंतर्गत गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम किया।

मिस इंडिया अर्थ फाइनलिस्ट के बोल

शैलजा की खास बात ये थी कि वह खुद को खुशमिजाज, जिंदादिल और खुशनसीब लड़की मानती थीं। मिस इंडिया अर्थ फाइनलिस्ट होने के बाद उन्होंने एक इंटरव्‍यू में कहा था मेरी नजर में दुनिया प्यार और करुणा से भरी है। मैं लोगों से बात करना पसंद करती हूं। मैं आत्मविश्वासी, खुशमिजाज, जिंदादिल और खुशनसीब लड़की हूं। उन्होंने इस दौरान अपनी शादीशुदा जिंदगी पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि मैंने अपनी जिंदगी के प्यार से शादी की है और एक बहुत प्यारा शरारती बच्चा हमारा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement