Published On : Mon, Dec 31st, 2018

शाह की रैली सफल बनाने में जुटी बीजेपी,सांसद विधायको को जन प्रचार का सौपा गया जिम्मा

Advertisement

नागपुर : 20 जनवरी को नागपुर में होने वाली अमित शाह की बैठक को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। आम कार्यकर्ताओं के साथ विदर्भ के सांसदों और विधायकों को भी इसके लिए काम पर लगाया गया है। जनसभा का आयोजन भले ही नागपुर में होने जा रहा हो मगर इसके लिए विधायक और सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र से नागरिकों को नागपुर लाने का टार्गेट दिया गया है।

सोमवार को धंतोली स्थित पार्टी के विदर्भ विभागीय कार्यालय में बैठक हुई। 19 और 20 जनवरी को होने वाली पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारणी के दौरान अमित शाह की सभा का आयोजन किया गया है। शाह कार्यकारणी की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

बैठक में प्रदेश के संगठन मंत्री विजय पुराणिक ने सांसद और विधायकों को इस जनसभा को लेकर अपने क्षेत्र में जनता को जानकारी देने और सरकार के कामकाज को पहुँचाने की अपील की,पार्टी ने पत्रक के माध्यम से अपने कार्यो का हिसाब जनता को घर-घर जाकर देगी।

बैठक में सांसद रामदास तड़स,संजय धोत्रे, नागपुर जिले के पालकमंत्री चन्द्रशेखर बावनकुड़े,राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले,कैबिनेट मंत्री प्रवीण पोटे,विदर्भ के संगठन मंत्री डॉ उपेंद्र कोठेकर,शहर अध्यक्ष विधायक सुधाकर कोहले,विधायक अनिल सोले,विधायक नाना शांमकुले, अनुसीचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक मेंढे, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पारधी, राज्य कार्यकारणी के प्रदेश महामंत्री रामदास आंबटकर ,विधायक नाना शांमकुले, नागपुर जिला अध्यक्ष राजीव पोतदार मंचासीन थे। जबकि विदर्भ के कई विधायक इस बैठक में शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.