Published On : Mon, Sep 17th, 2018

2019 में सैल्यूट पर काम शुरू करेंगे शाहरुख खान

Advertisement

शाहरुख खान का फोकस इन दिनों अपकमिंग फिल्म जीरो पर है, उनकी ये फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसके जरिए मेकर्स ऐसी वीएफएक्स तकनीक से लोगों को इंट्रोड्यूस करा रहे हैं जो हिंदी सिनेमा में पहले कभी इस्तेमाल नहीं की गई। शाहरुख इसमें एक बौने के किरदार में हैं। शाहरुख खुद टीम के साथ बैठकर इसकी एडिटिंग पर निगरानी कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट हॉफ पार्ट एडिट हो चुका है। वीएफएक्स का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।

बर्थ डे पर आएगा जीरो का ट्रेलर: इस फिल्म का ट्रेलर 2 नवंबर को शाहरुख के बर्थडे पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ दोस्तों को शूट हुए सीन्स की झलक दिखाई है और उन्होंने भी इसे पसंद किया है। शाहरुख फिल्म के रिलीज हो जाने तक इसे अपना पूरा टाइम दे रहे हैं और किसी दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी नहीं होना चाहते हैं। वह अपने ज्यादातर एड शूट्स भी पूरे कर चुके हैं और सैल्यूट के मेकर्स से शूट डेट आगे बढ़ाने के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं। ये फिल्म एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक है।

Credit : Daink Bhaskar

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.